Bhopal Nagar Nigam मुख्यालय में गिरी फॉल्स सीलिंग, कर्मचारी नेताओं ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

author img

By

Published : Aug 24, 2022, 6:08 PM IST

Bhopal Nagar Nigam False Ceiling collapses
भोपाल नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप ()

नगर निगम मुख्यालय में अब फॉलस सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है, दरअसल इसे 6 महीने पहले ही बनाया गया था. जिसके बाद अब कर्मचारी नेताओं ने इस मामले में नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, और कहा है कि जब नए भवनों का हाल ऐसा है तो बाकी जगह क्या होता होगा. Bhopal Nagar Nigam

भोपाल। कुछ दिन पहले ही हमीदिया अस्पताल की बन रही बिल्डिंग में फॉल्स सीलिंग गिरने का मामला आया था और अब भोपाल के नगर निगम मुख्यालय में भी फॉल्स सीलिंग गिरने से हड़कंप मच गया. दरअसल आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर पिछले 6 महीने पहले ही यह फॉल्स सीलिंग लगाई गई थी, लेकिन बुधवार को अचानक गिर गई. राहत की बात है कि यह ज्यादा बड़ी नहीं थी इसलिए जनहानि नहीं हुई. हालांकि एक राजस्व विभाग के अधिकारी को हल्की चोट आई है, बाद में ठेकेदार ने 2 से 3 घंटे के अंदर ही इसे सही करवा दिया गया और काम फिर से व्यवस्थित काम हो गया. Bhopal Nagar Nigam

  • नगर निगम में भी भ्रष्टाचार!
    भोपाल के नगर निगम मुख्यालय के सेकंड फ्लोर की गिरी फॉल सीलिंग
    6 महीने पहले ही बनकर हुई थी तैयार, विभाग के एक कर्मचारी को भी आई चोट! वैसे महापौर बनने से पहले ही @MALTIRAIBJP जी ने कहा था नगर निगम में है भ्रष्टाचार।@OfficeOfKNath @ChouhanShivraj pic.twitter.com/NOGzyAJLG6

    — Sangeeta Sharma (@SangeetaCongres) August 24, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भ्रष्टाचार के आरोप: इधर नगर निगम में कर्मचारी नेता सुरेंद्र सोलंकी ने इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. सोलंकी का कहना है कि "नगर निगम मुख्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियर हबीब उररहमान ने इस फॉलस सीलिंग का ठेका अपने ही परिचित व्यक्ति को दे दिया है. इस पूरे काम के लिए 1.50 से 2 करोड़ की राशि नगर निगम ने खर्च की है, जिसमें पूरे फ्लोर पर फॉल्स सीलिंग लगाई जानी है. 6 महीने से यह काम चल रहा है और नई सीलिंग होने के बाद भी वह गिर गई, जिसमें भ्रष्टाचार साफ उजागर होता है."

Bhopal Nagar Nigam False Ceiling collapses
भोपाल नगर निगम मुख्यालय की फॉल्स सीलिंग गिरी

Bhopal Hamidia Hospital निर्माण कार्य के चलते गिरी फॉल्स सीलिंग, नहीं था कोई मरीज

कराई जाएगी जांच: मामले में निगम के अपर आयुक्त एमपी सिंह ने इस मामले में जांच की बात कही है. उनका कहना है कि "सीलिंग का काम चल रहा है, ऐसे में कोई शेड गिरा था, लेकिन उसे तुरंत ही सही कर दिया गया. अगर इसमें कोई गड़बड़ी की जा रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.