ETV Bharat / state

पदयात्रा पर निकले आर्य गुप्ता पहुंचे सिमडेगा, कहा- देश और दुनिया को राज्य की खूबसूरती से परिचित करना उद्देश्य

author img

By

Published : Jun 21, 2023, 8:18 AM IST

Jharkhand Traveller Arya Gupta
झारखंड यात्री आर्या गुप्ता

झारखंड पदयात्रा पर निकले आर्य गुप्ता इस दौरान सिमडेगा पहुंचे. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के पदाधिकारी व खिलाड़ियों से की मुलाकात कर अपने अनुभव और उदेश्यों को शेयर किया.

जानकारी देते झारखंड भ्रमण पर निकले यात्री आर्या गुप्ता

सिमडेगा: बोकारो जिले के जैना मोड़ निवासी आर्या गुप्ता पदयात्रा के माध्यम से झारखंड भ्रमण पर निकले हैं. वे समस्त झारखंड का भ्रमण कर राज्य की कला संस्कृति, खेलकूद, इतिहास, पुरातात्विक, पौराणिक पर्यटन स्थल इत्यादि का भ्रमण कर उसे अपने यू-ट्यूब ब्लॉग के माध्यम देश दुनिया तक पहुंचाते हैं. जिससे झारखंड की संस्कृति, कला, इतिहास आदि के बारे में लोग जान सके. झारखंड के बारे में देश और देश के बाहर रहने वाले लोगों को यहां की विविधता में एकता से परिचित करना ही उनका उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें: भारत भ्रमण के दौरान धनबाद पहुंचे कार्तिक, कहा- हमलोग चाइनीज या नेपाली नहीं बल्कि भारतीय हैं

18 दिसंबर 2022 को अपनी पदयात्रा को आरंभ कर लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा करते हुए आर्या सिमडेगा पहुंचे. यहां हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने पौधा देकर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आप अपनी पदयात्रा में लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश जरूर दें. सिमडेगा में आराम करने के बाद आर्या एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचकर हॉकी खिलाड़ियों से मिले और अपनी पदयात्रा का उद्देश्य और अनुभव शेयर किया.

उन्होंने कहा कि मैं भी क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं. परंतु आगे बढ़ नहीं पाया. क्रिकेटर होने के बावजूद क्रिकेटरों से न मिलकर हॉकी खिलाड़ियों से इसलिए मिल रहा हूं क्योंकि क्रिकेट के सामने अन्य खेल को उतना महत्व नहीं दिया जाता है. भविष्य में वे खिलाड़ियों के घर भी जाएंगे और उनके घर में उनसे मिलकर उनकी वास्तविक स्थिति से लोगों को रूबरू कराएंगे. इस मौके पर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बारवा सहित कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.