ETV Bharat / state

रांची सहित राज्य के इन 05 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट, जानिए अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम

author img

By

Published : Apr 2, 2023, 6:17 PM IST

Impoundment Confiscation By Ranchi Police
Impoundment Confiscation By Ranchi Police

मौसम विभाग ने रांची सहित कई जिलों में रविवार को वज्रपात और मेघगर्जन का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने झारखंड में अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है.

रांची: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने खूंटी, रांची, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में रविवार को वज्रपात और मेघगर्जन के लिए येलो अलर्ट जारी किया. सेटेलाइट और राडार से मिली जानकारी का विश्लेषण के आधार पर मौसम केंद्र ने इन जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ साथ तेज गति से हवा चलने की भी चेतावनी दी है.

वज्रपात की संभावना को देखते हुए प्रभावित जिलों के लिए मौसम केंद्र की सलाह: रांची, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ इलाकों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने संबंधित जिले के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिक ने वज्रपात, तेज हवा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है. इसके अलावा प्रभावित जिलों के किसानों से मौसम साफ होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज रहा सबसे गर्म, रांची में सबसे ठंडा: पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो इस दौरान सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राज्य का न्यूनतम तापमान 16.6 ℃ रांची में रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 30.4℃, बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1℃, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.5 ℃ , देवघर का अधिकतम तापमान 30.3℃, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 29.6℃, गढ़वा का अधिकतम तापमान 31.6 ℃, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 31.3℃ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 28.9 ℃ रहा. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा बोकारो के फुसरो में 52.2MM रिकॉर्ड की गई.

अगले पांच दिनों में बढ़ेगा अधिकतम तापमान: मौसम केंद्र रांची का अनुमान है कि 03 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 03 से 05 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी धीरे धीरे होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.