ETV Bharat / state

झारखंड आजः 22 जून की खबरें, जिन पर रहेगी सबकी नजर

author img

By

Published : Jun 22, 2020, 7:01 AM IST

today top10 news in jharkhand
झारखंड की 10 बड़ी खबरें

ईटीवी भारत आपको आज की 10 बड़ी खबरों से करा रहा रूबरू

झारखंड में आज क्या कुछ होने वाला है. उस पर ईटीवी भारत की है पैनी नजर...ईटीवी भारत आपको आज की 10 बड़ी खबरों से करा रहा रूबरू

झारखंड की 10 बड़ी खबरें

1 झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, मरीजों के स्वस्थ्य होने का भी रफ्तार बढ़ी.

2 विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, सभी दलों ने झोंकी ताकत.

3 राज्य में छठी जेपीएससी परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई.

4 जामताड़ा में बिना कोरोना जांच के अब जेल में नहीं होगी कैदियों की इंट्री.

इसे भी पढ़ें:- World Yoga Day 2020: अर्जुन मुंडा ने किया योगाभ्यास, लोगों को बताएं फायदे

5 बोकारो में रेत खनन पर रोक के बाद लगातार जारी है बालू की चोरी, बालू माफिया कर रहे मनमानी.

6 पलामू में अधिकारियों का अजूबा कारनामा, पुल बनाने की योजना थी कहीं और लेकिन पुल बनवा दिया कहीं और.

7 भारत पर साइबर हमला होने की आशंका, चीन, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया से हो सकता है खतरा.

8 भारत-चीन सीमा विवाद के बीच मोदी सरकार ने सेना को हथियार खरीदने के लिए दिए 500 करोड़ का फंड.

9 रूस में मिलेंगे भारत और चीन के रक्षामंत्री, भारतीय और चीनी रक्षा मंत्री के मॉस्को में होने वाली विजय परेड के दौरान बैठक होनी की संभावना.

10 झारखंड के कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.