ETV Bharat / state

रांची में खेल विभाग की बड़ी चूक, जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि को भूले लोग

author img

By

Published : Mar 20, 2021, 4:35 PM IST

Updated : Mar 20, 2021, 5:12 PM IST

रांची में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर खेल विभाग माल्यार्पण करना भूल गया. रांची मुख्यालय में ही उनकी पुण्यतिथि पर इतनी बड़ी चूक हो गई. ईटीवी भारत के प्रयास से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. डीएसओ और खेल पदाधिकारी ने अपनी लापरवाही स्वीकारी और ईटीवी भारत को जागरूकता के लिए धन्यवाद दिया.

jaipal singh mundas death anniversary
रांची मुख्यालय में जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि को भूले लोग

रांची: झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता और भारतीय आदिवासियों के लिए जयपाल सिंह मुंडा एक मुखर नेता रहे. राजनीतिज्ञ पत्रकार, खिलाड़ी, शिक्षाविद और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की 20 मार्च को पुण्यतिथि होती है. झारखंड के कई जिलों में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है, लेकिन राजधानी रांची के मुख्यालय में ही इसकी उपेक्षा की गई.

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- राज्य में फिर से बढ़ा कोरोना का प्रकोप, शुक्रवार को पाए गए 105 नए संक्रमित मरीज

ईटीवी भारत के प्रयास से मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. झारखंड में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एक प्रसिद्ध नाम है. उनको सम्मान देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की ओर से लगातार बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं. बताते चलें कि इन्हीं के नाम से झारखंड के आदिवासी विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है. इसके बावजूद जाने-अनजाने यहां के आंदोलनकारी नेताओं को वो सम्मान नहीं मिल रहा, जिनके वो हकदार हैं.

डीएसओ ने ये कहा

रांची के डीएसओ से जब इस नजरअंदाजी का कारण पूछा गया तो उन्होंने आनन-फानन में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी गलती को स्वीकारा और ईटीवी भारत की टीम को भी धन्यवाद दिया. हैरानी की बात ये है कि इस महत्वपूर्ण दिन को लोग भूल गए थे. खेल पदाधिकारी उपमान बाड़ा ने भी कहा कि विभाग की ओर से चूक हुई है, जिसे दोबारा नहीं दोहराया जाएगा.

Last Updated : Mar 20, 2021, 5:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.