ETV Bharat / state

भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में जुटा नगर निगम, नगर आयुक्त ने लोगों से एक घंटे श्रमदान करने की अपील की

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 29, 2023, 3:18 PM IST

Updated : Sep 29, 2023, 4:48 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/29-September-2023/jh-ran-01-av-swachta-7203712_29092023104312_2909f_1695964392_1010.jpg
Ranchi Municipal Commissioner Held Meeting

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसको लेकर रांची नगर निगम ने भी प्रयास शुरू कर दिया है. नगर निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों से भी भागीदारी निभाने की अपील की है. Ranchi Municipal Commissioner Meeting.

रांची: भारत मिशन अंतर्गत आवासन और शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए रांची नगर निगम की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है. एक अक्टूबर को पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से एक घंटे के लिए श्रमदान करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Education News: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रोजेक्ट 'रेल', बच्चों का होगा विकास

रांची नगर आयुक्त ने सभी वार्डों को कचरा मुक्त बनाने का निर्देश दियाः प्रधानमंत्री की अपील के बाद रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार ने निगम के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी वार्डों को कचरा मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं. 17 सितंबर से ही स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने पहल शुरू कर दी थी. रांची के सभी तालाबों की साफ-सफाई जोर-जोर से की जा रही है.

अभियान से जुड़ने के लिए आम लोग ऑनलाइन करा सकते हैं निबंधनः रांची नगर निगम की तरफ से https://swachhatahisewa.com/events पर सारी जानकारियां उपलब्ध करायी गई हैं और इसके लिए ऑनलाइन निबंधन भी किया जा रहा है. वहीं एक अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर लिंक से लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही रांची नगर निगम ने सभी सम्मानित नागरिकों से यह अपील की गई है कि एक तारीख, एक साथ एक अभियान में जनभागीदारी निभाते हुए रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयास करें, ताकि रांची को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके.

रांची नगर निगम विभिन्न थीम पर कर रही कामः बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसका थीम "द गार्बेज फ्री इंडिया" रखा गया है. भारत सरकार के इसी थीम का अनुसरण करते हुए रांची नगर निगम की तरफ से "रांची रमणीक वॉरियर", "गार्बेज फ्री वार्ड", "सोर्स सेग्रीगेशन ऑफ वेस्ट" और "क्लीन रांची ग्रीन रांची" की थीम पर रांची नगर निगम काम कर रहा है.

रांची में चलाया जा रहा अभियानः इसके तहत रांची के पर्यटक स्थल, जलाशय, पार्क, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है. साथ ही पौधरोपण का भी काम किया जा रहा है. एक तारीख, एक घंटा एक साथ अभियान को पूरे देश के साथ राजधानी रांची में भी चलाया जाएगा. जिसे सफल बनाने के लिए नगर आयुक्त अमित कुमार ने सभी वार्डों के सुपरवाइजर को दिशा निर्देश दिया है. अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Last Updated :Sep 29, 2023, 4:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.