ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंडवासियों को कहा-जोहार, उलिहातू दौरे को बताया तीर्थ यात्रा

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 1:01 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(president draupadi murmu) ने स्थापना दिवस के मौके पर सभी झारखंडवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा के जन्म और कर्म स्थान जाना मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस(Jharkhand Foundation Day ) पर बधाई दी है. अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने सभी लोगों को जोहार कहा है. अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें.

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, राज्यपाल और सीएम ने भी की शिरकत

अपने एक दूसरे ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के खूंटी स्थित गांव उलिहातू में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का आज मुझे सौभाग्य मिला. भगवान बिरसा की जयंती के दिन, उनकी प्रतिमा का दर्शन करके, मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं. उनके जन्म और कर्म से जुड़े स्थानों पर जाना मेरे लिए तीर्थ-यात्रा के समान है.

  • जोहार झारखंड!

    राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!

    मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का आज मुझे सौभाग्य मिला।

    भगवान बिरसा की जयंती के दिन, उनकी प्रतिमा का दर्शन करके, मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं।

    उनके जन्म और कर्म से जुड़े स्थानों पर जाना मेरे लिए तीर्थ-यात्रा के समान है। pic.twitter.com/eSyGGnqDMh

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला दौरा था. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की. इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राष्ट्रपति सीधे खूंटी के लिए रवाना हुईं. जहां वो धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचीं. वहां उनकी प्रतिमा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

  • Governor of Jharkhand Shri Ramesh Bais, Chief Minister Shri Hemant Soren, Minister of Tribal Affairs Shri Arjun Munda and MoS Education Smt Annpurna Devi received President Droupadi Murmu at Ranchi.

    The President was accorded a guard of honour on her first visit to Jharkhand. pic.twitter.com/uy7qGbiy6M

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.