राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, राज्यपाल और सीएम ने भी की शिरकत

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 10:48 AM IST

Updated : Nov 15, 2022, 12:37 PM IST

President Draupadi Murmu pays tribute to Lord Birsa Munda at Ulihatu in Khunti

धरती आबा की जयंती के मौके पर खूंटी के उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी (President pays tribute to Lord Birsa Munda). इसके अलावा राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई माननीयों ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया.

खूंटीः झारखंड के वीर सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके गांव उलिहातू पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की (President pays tribute to Lord Birsa Munda). राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री जोबा मांझी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी समेत कई माननीय उपस्थित रहे. बिरसा ओड़ा में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना हो गईं.

ये भी पढ़ेंः Jan Jatiya Gaurav Divas 2022: भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर माननीयों का आगमन, धरती आबा को करेंगे नमन

बता दें कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उलिहातू की खास साज सज्जा की गई थी (Khunti Ulihatu decorated for President draupadi murmu visit). भगवान बिरसा ओड़ा को आकर्षक तरीके से सजाया गया. पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया. साथ ही परिसर में राष्ट्रपति के लिए ग्रीन रूम भी बनाया गया. जहां भगवान बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना के बाद बिरसा के वंशजों से उन्होंने मुलाकात की.

देखें वीडियो

बता दें कि खूंटी में आजादी के बाद किसी राष्ट्रपति का यह पहला दौरा था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बिरसा ओड़ा की दीवारों पर झारखंड की संस्कृति सोहराय पेंटिंग से दर्शाई गई. चूंकि खूंटी जिले का यह इलाका नक्सली वारदातों के लिए पहले कुख्यात रहा है, ऐसे में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई. शहरी क्षेत्र से लेकर उलिहातू की गलियों तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया.

देखें वीडियो
Last Updated :Nov 15, 2022, 12:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.