ETV Bharat / state

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास रांची पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 11, 2023, 4:54 PM IST

Updated : Nov 12, 2023, 6:11 AM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/11-November-2023/jh-ran-01-pkg-rd-7203712_11112023140019_1111f_1699691419_413.jpg
Odisha Governor Raghuvar Das Reached Ranchi

ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास रांची पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर रघुवर दास का भव्य स्वागत किया गया. साथ ही प्रशासन की ओर से ओडिशा के राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. Odisha Governor Raghuvar Das reached Ranchi.

रांची एयरपोर्ट पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता.

रांची: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को रांची पहुंचे. जहां रांची एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास रांची पहुंचे. इस अवसर पर आोडिशा के राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रांची के एसएसपी और उपायुक्त की मौजूदगी में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

ये भी पढ़ें-रघुवर दास से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने पर दी बधाई

हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी पहुंचे थे रांची एयरपोर्टः राजपाल का स्वागत करने पहुंचे हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रघुवर दास ने पहली बार झारखंड को एक स्थाई सरकार दी थी. उन्होंने बताया कि रघुवर दास पार्टी में विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ-साथ संगठन में भी कई पद पर रह चुके हैं. उनका स्वागत करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का फर्ज है. क्योंकि उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के लिए अपना खून और पसीना बहाया है.

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर राज्यपाल का किया स्वागतः राज्यपाल रघुवर दास के आने से पहले रांची एयरपोर्ट पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ढोल- नगाड़े के साथ पहुंचे थे. विधायक नवीन जसवाल ने बताया कि रघुवर दास से पार्टी के उत्थान और संगठन विस्तार के लिए समय-समय पर चर्चा की जाती थी. उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश और मार्गदर्शन से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बुलंद किए थे. विधायक नवीन जायसवाल ने बताया कि राज्यपाल बनने के बाद रघुवर दास पहली बार झारखंड पहुंचे हैं. दीपावली और छठ महापर्व वह अपने परिवार और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मनाएंगे.

हालांकि रांची एयरपोर्ट पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने मीडिया से कोई बात नहीं की. मालूम हो कि रघुवर दास राज्यपाल बनने से पहले झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता माने जाते थे. हाल में ही रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. वह झारखंड के जमशेदपुर से कई बार विधायक भी रह चुके हैं. वहीं 2015 से वर्ष 2020 तक रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

Last Updated :Nov 12, 2023, 6:11 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.