ETV Bharat / state

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, कहा- पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे

author img

By

Published : Apr 2, 2023, 5:55 PM IST

Etv Bharat
Ranchi District Rural Congress take oath

रांची में जिला ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी मौजूद थे.

देखें वीडियो

रांची: पुरानी विधानसभा परिसर के सभागार में आज रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके साथ-साथ उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह पदाधिकारी के रूप में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे, साथ ही साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में उनके नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल को जन-जन के बीच ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: राहुल गांधी प्रकरण को लेकर 3-10 अप्रैल तक कांग्रेस का आंदोलन, नुक्कड़ सभाओं के जरिये लोगों को बताएंगे मोदी सरकार की नाकामी

नवगठित जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस विस्तारित बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को 7 सूत्री दायित्व और कर्तव्य की जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दी. इसमें जिला पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कार्य विभाजन और दायित्व का निर्वहन करेंगे.

'चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी दलों को मिलेगा फायदा': झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है. उसका हक है कि वह राज्य की 14 लोकसभा सीट पर अपनी तैयारी करें, लेकिन हम भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित है. आज देश के लोगों को यह लगने लगा है कि कहीं न कहीं केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपति गौतम अडानी के गलत कारनामों को छिपाने में लगी है. इसका फायदा निश्चित ही चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी दलों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: राहुल गांधी की आवाज दबाना आसान नहीं, चोर की ही चौकीदारी कर रही है केंद्र सरकार: अखिलेश प्रताप सिंह

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर टकटकी निगाहों से देख रही है. ऐसे में हमारे नेता राहुल गांधी ने जो सीख दी है कि 'डरो मत ,सच बोलो' इसी रणनीति पर हर एक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता को जनता के बीच जाना है और उन्हें बताना है कि कैसे कांग्रेस ने आजादी के 75 वर्षों में देश में जो सरकारी संस्थाएं खड़ी की, उसे आज एक-एक कर प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र के हवाले करते जा रहे हैं.

सभी प्रखंडों में की जाएगी नुक्कड़ सभाएं: वहीं रांची ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो ने आज की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी-अडानी के मुद्दे पर 03 अप्रैल से ही सभी प्रखंडों में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी. लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे प्रधानमंत्री की एक उद्योगपति से यारी देश पर भारी पड़ रही है. 4 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया जाएगा. वहीं 15 अप्रैल के आसपास रांची कांग्रेस द्वारा एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.