ETV Bharat / state

महेंद्र सिंह धोनी ने शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े के साथ लगाई रेस, वीडियो हो रहा वायरल

author img

By

Published : Jun 13, 2021, 5:41 PM IST

Updated : Jun 13, 2021, 8:10 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने घर पर समय बिता रहे हैं. उनका एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें धोनी शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Mahendra Singh Dhoni races with horse of Shetland pony breed
महेंद्र सिंह धोनी ने शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े के साथ लगाई रेस.

रांचीः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने घर पर समय बिता रहे हैं. यहां पर भी कैप्टन कूल अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं कैप्टन कूल की एक तस्वीर के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहते हैं. जिसके लिए अक्सर होने साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम का रुख करना पड़ता है. ऐसे प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म हुआ. अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है. इसमें कैप्टन कूल अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले ही यह घोड़ा कैप्टन कूल के फार्म पर आया है. इस वीडियो में साक्षी धोनी ने रोचक कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा है कि मजबूत, तेज. इसी के साथ साक्षी धोनी ने हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा है.

ये भी पढ़ें-लॉकडाउन में धोनी ऐसे कर रहे हैं टाइम स्पेंड, पत्नी साक्षी ने शेयर किया खास वीडियो

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास दो घोड़े हैं. एक सफेद रंग का और दूसरा काले रंग का. इस वीडियो में धोनी सफेद रंग के घोड़े के साथ ही दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. जबकि इससे पहले ही धोनी ने काले रंग का घोड़ा खरीदा था. जिसका नाम धोनी ने चेतक रखा है. साक्षी धोनी ने इसकी भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को मसाज करते नजर आए थे. इसकी फोटो भी वायरल हो गई थी. इस फोटो को भी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. तस्वीर में धोनी की बेटी जीवा एक सफेद रंग के छोटे घोड़े के साथ नजर आ रहीं थीं.

स्कॉटलैंड से मंगाया गया है घोड़ा

धोनी अपने फार्म में जिस घोड़े के साथ रेस लगाते देखे जा रहे हैं. वह स्कॉटलैंड से मंगाया गया है. यह दुनिया की सबसे छोटी नस्ल के घोड़ों में से एक है, शेटलैंड पोनी नस्ल के इस घोड़ी की ऊंचाई करीब तीन फिट होती है. धोनी जब आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद दिल्ली में थे. तब यह घोड़ा उन्होंने मंगाया था, जिसका वे स्वागत नहीं कर सके थे.

Last Updated : Jun 13, 2021, 8:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.