ETV Bharat / state

Draupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में महिला स्वयं सहायता सम्मेलन हुईं शामिल, कहा- मैं भले ही ओडिशा की, लेकिन मेरे अंदर का खून झारखंड का

author img

By

Published : May 25, 2023, 10:28 AM IST

Updated : May 25, 2023, 10:54 PM IST

president jharkhand visit
president jharkhand visit

12:29 May 25

हम बैठे रहेंगे और सब कुछ सरकार करेगी, अब इस सोच से निकलना होगा: राष्ट्रपति

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि हम बैठे रहेंगे और सरकार हमें सुविधाएं देंगे अब इस सोच से बाहर निकलना होगा. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की योजनाओं का उपयोग कर बेहतर काम किया जा सकता है. बेहतर और बेहतर काम करने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि सरकार की योजनाओं को लेकर बैठे रहना कि केंद्र सरकार की योजना और राज्य सरकार की योजना हमें आकर के सुविधा देंगे तो इसके लिए इंतजार नहीं करना चाहिए.

12:24 May 25

जंगल के उत्पाद का महिलाओं को मिल रहा उचित दाम: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि जंगलों में जो भी प्रोडक्ट आते हैं कभी उसका मूल्य नहीं था, जब खाना नहीं होता था तो हम महुआ को उबालकर पी लेते थे, लेकिन आज बदले समाज में जंगलों के उत्पाद का ठीक दाम मिल रहा है. महुआ के मिठाई बन रहे हैं. महुआ से केक बन रहा है और उसके अच्छे दाम महिलाओं को मिल रहा है. महिलाएं केवल धान की खेती पर निर्भर नहीं है. आज कमाई के बहुत सारे आयाम पैदा हो गए .हैं सरकार ने जो महिला स्वयं सहायता समूह बनाए हैं वह विकास की एक नई दिशा कही जा सकती है. बहुत दिनों के बाद ही सही लेकिन झारखंड में महिला समूहों के नाते झारखंड के महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आया है, यह बड़ी बात है. उन्होंने कहा झारखंड में आदिवासी 26 फ़ीसदी हैं जो आबादी का लगभग एक करोड़ होगा लेकिन झारखंड की 50 फ़ीसदी महिलाएं भी हैं जो झारखंड के विकास के लिए काम कर रही हैं.

12:20 May 25

झारखंड के विकास को देखकर खुश: राष्ट्रपति

जनजाति समाज के सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करके देश को विकास की डगर पर ले जाया जा सकता है, उनके द्वारा किए जा रहे कार्य उनकी हिम्मत और उनकी मेहनत को सही दिशा मिले तो समाज में प्रगति और बदलाव को कोई रोक नहीं सकता और देश के विकास के लिए इनकी भूमिका काफी अहम है. झारखंड का जितना विकास होना चाहिए उतना विकास नहीं हो पाया. इसके लिए मुख्यमंत्री काफी दुखी हैं, लेकिन मैं काफी खुश हूं झारखंड के विकास को लेकर. झारखंड का जब से बंटवारा हुआ है उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब 28 आदिवासी विधायक हैं. आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, आदिवासी केंद्रीय कल्याण मंत्री हैं. मैं आज और भी खुश हूं कि महिला विकास के मंत्री भी खूंटी शहर हैं.

12:11 May 25

मैं भले ही ओडिशा की हूं लेकिन मेरे अंदर का खून झारखंड का है.

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं भले ही ओडिशा की हूं लेकिन मेरे अंदर का खून झारखंड का है. महुआ माजी जिस घर में बहू हो करके गई हैं उसी घर से मेरी दादी रही हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इसी धरती का राज्यपाल बनाया गया.

12:09 May 25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोगों को कर रहीं संबोधित

द्रौपदी मुर्मू लोगों को कर रहीं संबोधित

11:51 May 25

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कर रहे संबोधित

मंच से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंच से लोगों को कर रहे संबोधित

11:46 May 25

आदिवासियों के लिए बनने वाली सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के लिए बनने वाली सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं. हालांकि उन्होंने अर्जुन मुंडा के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जब से इस विभाग के मंत्री बने हैं तब से यहां पर थोड़ी सक्रियता दिखी है. मैं उम्मीद करता हूं कि जब तक यह मंत्री रहेंगे झारखंड की सक्रियता बनी रहेगी.

11:43 May 25

सीएम ने की अर्जुन मुंडा के काम की तारीफ

सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय अजुर्न मुंडा के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब से अर्जुन मुंडा मंत्री बने हैं तब से वे आदिवासियों के हित के लिए काम कर रहे हैं.

11:41 May 25

झारखंड के कोयला से झारखंड की खनिज संपदा से देश के घर में दिया जलता है लेकिन आज भी हमारे आदिवासी समाज के लोग तो जून की रोटी के लिए तरसते हैं.

11:39 May 25

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की आदिवासी समाज को जंगल उपज का मूल्य कैसे मिले और आदिवासी समाज कैसे समृद्ध हो इसको लेकर जो विभाग काम कर रहा है. इसको लेकर के आज पूरा मंत्रालय यहां उपलब्ध है. आदिवासियों के हित की चिंता का हो रही है यह बहुत गौरव की बात है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को बढ़ाने के लिए विभाग मंत्रालय अधिकारी सब काम कर रहे हैं, लेकिन उनके आए को बढ़ाने के लिए जो चिंतन मंथन हम करते हैं उसका प्रभाव उसका असर बहुत अच्छा होता है. यह नहीं कहा जा सकता आज भी आदिवासी समाज के लोग कई चुनौतियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं जल जंगल जमीन की हमारी पहचान है.

11:34 May 25

सीएम हेमंत सोरेन कर रहे संबोधित

मंच से सीएम हेमंत सोरेन संबोधित कर रहे हैं.

11:33 May 25

हमारी पहचान जल, जंगल और जमीन: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारी पहचान जल, जंगल और जमीन है. इसे कायम रखना है. उन्होंने ये भी कहा कि स्वंय सहायता समूह से सभी महिलाओं को शिक्षित करना है.

11:17 May 25

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा मंच से कर रहे संबोधित

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा मंच से कर रहे संबोधित

11:03 May 25

मंच पर बैठे अतिथियों का किया गया स्वागत

राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

10:51 May 25

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति को शॉल ओड़ाकर किया स्वागत

मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यापाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद हैं. यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति को शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया.

10:28 May 25

थोड़ी देर में मंच पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने खूंटी दौरे पर बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में शिरकर कर रही हैं. यहां वे कई महिलाओं के बात करेंगी.

10:11 May 25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर हैं. आज दौरे का दूसरा दिन है. आज वो खूंटी में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुईं हैं. उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद हैं. कार्यक्रम में अगल-बगल प्रखंड की स्वयंसेवी सहायता समूह की लगभग 30-35 हजार सदस्य शामिल हो रही हैं.

Last Updated :May 25, 2023, 10:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.