ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

author img

By

Published : Apr 8, 2022, 9:51 AM IST

Updated : Apr 8, 2022, 10:30 AM IST

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान (Jharkhand maximum temperature) में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. ऐसे में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast

रांची: झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अभी चल रहे नवरात्र, रमजान और चैती छठ त्योहारों में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है. आने वाले कुछ दिन तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं देखी जा रही है. जैसा कि मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान था, पिछले 24 घंटों में राज्य का तापमान शुष्क रहा और और राज्य के पश्चिमी भाग में लू की स्थिति बनती हुई देखी गई.

इसे भी पढ़ें: बेरहम गर्मी की लहर से फिलहाल राहत नहीं

झारखंड में अधिकतम तापमान (Jharkhand maximum temperature) डाल्टनगंज में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य के मुख्य शहरों के तापमान में राजधानी रांची में 38.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 40.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर और गोड्डा में 42 डिग्री सेल्सियस और गिरिडीह में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले कुछ दिन और झारखंड के अधिकतम तापमान में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी लू चलेगी. झारखंड के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, जिस कारण क्षेत्र में आंशिक बादल देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.
Last Updated : Apr 8, 2022, 10:30 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.