ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इस दिन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना

author img

By

Published : Feb 22, 2022, 10:17 AM IST

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast

एक बार फिर झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे झारखंड में बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती.

रांची: झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले 2 दिनों से सुबह आसमान में बादल छाए रहते हैं, वहीं दोपहर के बाद धूप देखने को मिलती है. हालांकि इस दरमियान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन अब एक बार फिर झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे झारखंड में बारिश की संभावना जताई जा रही है, इसके बाद तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Corona Updates: झारखंड में कोरोना के नए मामले 50 से भी कम, कुल एक्टिव केस महज 644


दरअसल, दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है जिसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद 24 और 25 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी साथ ही गर्जन और वज्रपात भी देखा जा सकता है. साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर 26 फरवरी की सुबह तक भी देखने को मिल सकता है. उसके बाद आसमान साफ रहेगा लेकिन मौसम में नमी रहेगी.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद
झारखंड का मौसम बदलने के कारण राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में भी बदलाव आएगा. इस वजह से ग्रामीण इलाकों में थोड़ी सर्दी भी बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया है जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
पिछले 24 घंटे में झारखंड के इन जिलों में अधिकतम तापमान
रांची में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान26.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज अधिकतम तापमान28.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो अधिकतम तापमान26.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा में अधिकतम तापमान28.8 डिग्री सेल्सियस
देवघर में अधिकतम तापमान26 .7 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 घंटे में झारखंड के इन जिलों में न्यूनतम तापमान
रांची में न्यूनतम तापमान10.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान12.4 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान10.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो में न्यूनतम तापमान10.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा में न्यूनतम तापमान13.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर में न्यूनतम तापमान10.6 डिग्री सेल्सियस
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.