ETV Bharat / state

Womens Asian Champions Trophy 2023: राज्यपाल, सीएम समेत मंत्रियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 6, 2023, 1:39 PM IST

Jharkhand Governor and CM congratulated after indian hockey team won womens asian champions trophy 2023
भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-0 से रौंद दिया. इस जीत को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी हैं. Governor and CM congratulated after Indian Women Hockey Team.

रांचीः भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को अपने नाम करवा लिया है. भारत और जापान के बीच रविवार को रांची में खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने जापान को 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. इस जीत पर सोशल मीडिया X पर लोगों का बधाई देने वालों का तांता लग गया. झारखंड के राज्यपाल और सीएम समेत गणमान्य लोगों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए खूब प्रशंसा की.

इसे भी पढ़ें- Women's Asian Champions Trophy Highlights: भारत ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप जीता, जापान को 4-0 से हरा हासिल किया खिताब

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनः भारत की महिला हॉकी टीम ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप जीत लिया है. इसको लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा है कि झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर स्वर्णिम खिताब देश के नाम किया. सभी खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई और अत्यंत शुभकामनाएं.

  • झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर स्वर्णिम खिताब देश के नाम किया। 🇮🇳

    सभी खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई और अत्यंत शुभकामनाएं।@TheHockeyIndia#HockeyIndia #JWACT2023 pic.twitter.com/yuSTIdNcPF

    — Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनः वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि अविश्वसनीय, अविस्मरणीय, अद्भुत! झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. झारखण्ड की जनता और देश-विदेश से आये खेल प्रेमियों ने भी इस चैंपियंस ट्रॉफी को सचमुच ऐतिहासिक बना दिया, आप सभी का हार्दिक आभार. झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सफल आयोजन के लिए में हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार के पदाधिकारियों तथा अन्य सभी को भी हार्दिक बधाई देता हूं.

  • INDIA !!
    INDIA !!

    अविश्वसनीय, अविस्मरणीय, अद्भुत!
    झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

    झारखण्ड की जनता और देश-विदेश से आये खेल प्रेमियों ने भी इस… pic.twitter.com/6DSxsnuIUM

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडाः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि ये Super Sunday! Jharkhand Asian Women's Hockey Champions के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर चैंपियन बनीं. सात साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने यह खिताब जीता, बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

  • Super Sunday!#Jharkhand Asian Women's Hockey Champions के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर चैंपियन बनीं।सात साल बाद भारतीय🇮🇳 महिला हॉकी टीम ने यह खिताब जीता।बहुत बधाई और शुभकामनाएं।#HockeyIndia #IndiaKaGame #JWACT2023@TheHockeyIndia pic.twitter.com/T72bXb18kc

    — Arjun Munda (@MundaArjun) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

खेल मंत्री हफीजुल हसनः झारखंड सरकार में खेल एवं पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने भी बधाई है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं.

  • झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं।#JOHARASIA #JWACT2023 #Jharkhand #HockeyIndia #IndiaKaGame #WomenInBlue pic.twitter.com/GdyF7Uc24m

    — Hafizul Hassan (@hafizulhasan001) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मंत्री बन्ना गुप्ताः प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने भी हॉकी टीम को बधाई दी. मंत्री ने लिखा कि चक दें इंडिया! शानदार प्रदर्शन और टीम भावना के साथ खेले गए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सफल आयोजन के लिए हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें, जिनके प्रयास से ही इतना भव्य आयोजन का लाभ देश और विदेश की जनता ने उठाया है.

  • चक दें इंडिया 🇮🇳

    शानदार प्रदर्शन और टीम भावना के साथ खेले गए झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में उत्कृष्ट खेल के साथ जापान पर 4-0 की ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

    झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सफल आयोजन के लिए हॉकी… pic.twitter.com/Kyyr8mt03O

    — Banna Gupta (@BannaGupta76) November 6, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मंत्री मिथिलेश ठाकुरः मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल शामिल झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि. भारत माता की जय! जापान के विरुद्ध 4-0 से शानदार जीत दर्ज कर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई. झारखंड की बिटिया सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर हम सब गौरवान्वित हैं. आप सब विश्व में भारत का परचम लहराएं, ऐसी शुभकामनाएं हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं. जय हिंद!

  • भारत माता की जय!

    जापान के विरुद्ध 4-0 से शानदार जीत दर्ज कर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई!

    झारखंड की बिटिया सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर हम सब गौरवान्वित हैं।

    आप सब विश्व में भारत का परचम लहराएं, ऐसी… pic.twitter.com/6fG4YtxSTy

    — Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) November 6, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतोः आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने भी अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि चक दे इंडिया! झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल मुकाबले में जापान के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम करने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, हर भारतीय को आप सभी पर गर्व है.

  • चक दे इंडिया 🏑

    'झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023' के फाइनल मुकाबले में जापान के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम करने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    हर भारतीय को आप सभी पर गर्व है 🇮🇳@TheHockeyIndia#hockey #womenshockey #JOHARASIApic.twitter.com/AtlJEsBtqx

    — Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.