ETV Bharat / sports

Women's Asian Champions Trophy Highlights: भारत ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप जीता, जापान को 4-0 से हरा हासिल किया खिताब

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 5, 2023, 7:58 PM IST

Updated : Nov 6, 2023, 9:01 AM IST

Women Asian Champions Trophy
Women Asian Champions Trophy

08:50 November 06

  • Super Sunday!#Jharkhand Asian Women's Hockey Champions के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर चैंपियन बनीं।सात साल बाद भारतीय🇮🇳 महिला हॉकी टीम ने यह खिताब जीता।बहुत बधाई और शुभकामनाएं।#HockeyIndia #IndiaKaGame #JWACT2023@TheHockeyIndia pic.twitter.com/T72bXb18kc

    — Arjun Munda (@MundaArjun) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई दी है.

08:45 November 06

  • आह्लादित है भारत...गर्वित हुआ देश..
    पुनः जीत के दिखा दिया भारत की बेटियों ने। #Jharkhand Asian Women's Hockey Champions Trophy में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराया।
    पूरी टीम को झारखण्डवासियों की ओर से बधाई और झारखण्डी जोहार। @HemantSorenJMM#JWACT2023#JOHARASIA pic.twitter.com/j6SYvyVhIM

    — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने फिर से अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया.

22:58 November 05

भारतीय टीम का जबरदस्त परफॉर्मेंस

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप जीत लिया. हजारों दर्शकों के बीच भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान को हरा दिया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही. मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम जापान पर हावी रही. हालांकि जापान को कई मौके मिले, लेकिन उसे वह गोल में तब्दील नहीं कर पाई.

22:53 November 05

भारत ने 4-0 से जीता मैच

भारतीय टीम ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप जीत लिया है. फाइनल मैच में भारतीय टीम ने जापान ने 4-0 से दी शिकस्त

22:52 November 05

भारत का चौथा गोल

भारतीय टीम ने चौथा गोल कर दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम 4-0 से आगे हो गई है.

22:48 November 05

भारत ने दागा तीसरा गोल

भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला. जिसमें भारतीय टीम ने फिर से गोल दाग दिया है. भारतीय टीम मैच में 3-0 से आगे हो गई है.

22:43 November 05

जापान को पेनाल्टी स्ट्रोक

जापान की टीम को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे भारतीय कप्तान ने रोक लिया.

22:42 November 05

जापान को पेनाल्टी कॉर्नर

जापान को पेनॉल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें जापान की टीम उसे स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रही.

22:33 November 05

भारत को पेनाल्टी कॉर्नर, भारत ने दागा गोल

भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला है, भारत की ओर से सलीमा टेटे ने पेनाल्टी कॉर्नर लिया, जिसमें भारतीय टीम ने गोल दाग दिया है. मैच में भारतीय टीम 2-0 से आगे हो गई है. नेहा ने गोल दागा है.

22:21 November 05

सेकेंड हॉफ शुरू

मैच का सेकेंड हॉफ शुरू हो गया है. भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे चल रही है.

22:05 November 05

हॉफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे

मैच का आधा समय समाप्त हो चुका है. मैच के हॉफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है.

21:53 November 05

जापान का गोल रद्द

जापान के गोल पर भारतीय टीम ने रिव्यू लिया. जिसके बाद जापान के गोल को रद्द कर दिया गया, इससे भारतीय टीम ने फिर से मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है.

21:51 November 05

जापान ने किया गोल

जापान की टीम ने भी गोल कर दिया है. अब स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गई है.

21:47 November 05

भारत ने दागा पहला गोल

भारतीय टीम की ओर से पहला गोल दाग दिया गया है. संगीता ने पहला गोल किया है. भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई है.

21:23 November 05

भारत और जापान का मैच शुरू

दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद शुरू हुआ मैच

20:15 November 05

जापान की टीम ने किया वार्मअप

Women Asian Champions Trophy
ग्राउंड पर जापान की टीम

जापान की टीम ने भी किया वार्मअप, दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद. दर्शकों से भरा स्टेडियम

20:01 November 05

वार्मअप कर रही भारतीय टीम

Women Asian Champions Trophy
भारतीय टीम कर रही वार्मअप

भारत की टीम ग्राउंड पर कर रही वार्मअप

19:21 November 05

भारत की शानदार जीत

रांची: राजधानी रांची में रविवार को भारत-जापान के हॉकी का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए दर्शक घंटों पहले से ही लाइन में लगकर स्टेडियम में घुस रहे थे. इसके लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी. पूरा स्टेडियम दर्शकों के भरा हुआ है. भारत और जापान की टीमें 30 बार एक दूसरे से टकराई हैं. जिसमें 14 बार जापान ने भारत को मात दी है. जबकि 13 बार भारत ने उन्हें हराया है. 3 मैच बिना किसी नतीजे के रहे हैं. इसलिए आज का मुकाबला कांटे का माना जा रहा है.

Last Updated :Nov 6, 2023, 9:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.