ETV Bharat / state

झारखंड सरकार का होगा होटल अशोक, सीएम ने दिया केंद सरकार और बिहार टूरिज्म को प्रपोजल भेजने का निर्देश

author img

By

Published : Jun 25, 2020, 9:24 PM IST

रांची के होटल अशोक का झारखंड सरकार पूरा शेयर खरीदने जा रही है. इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक की, जिसमें अधिकारियों को भारत सरकार और बिहार टूरिज्म को इससे संबंधित प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया है. पर्यटन सचिव पूजा सिंघल ने बताया की 6 से 8 हफ्तों में होटल अशोक झारखंड सरकार का हो जाएगा.

Jharkhand government will buy Ashok Hotel in ranchi
होटल अशोक खरीदेगी झारखंड सरकार

रांची: शहर के अशोक होटल का पूरे शेयर को क्रय करने का प्रपोजल आईटीडीसी और बिहार टूरिज्म को झारखंड सरकार भेजेगी. झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने इसे लेकर बैठक की है, जिसमें उन्होंने भारत सरकार और बिहार टूरिज्म को इससे संबंधित प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया है. बैठक में लिए गए निर्णय को लेकर पर्यटन सचिव पूजा सिंघल ने मीडिया को पूरी जानकारी दी.

जानकारी देती पर्यटन सचिव
पर्यटन सचिव पूजा सिंघल ने बताया की होटल अशोक का झारखंड सरकार क्रय करेगी, इसके लिए आईटीडीसी और बिहार टूरिज्म की 87.75 प्रतिशत शेयर का क्रय किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि 6 से 8 हफ्तों में होटल अशोक झारखंड सरकार का होगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द पेपर वर्क कर भारत सरकार को कम्युनिकेट करें, साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है की वहां जितने लोग भी काम करते हैं, उनके कल्याण के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.इसे भी पढे़ं:- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेस का 29 जून को विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन


झारखंड राज्य गठन के बाद से ही होटल अशोक को राज्य सरकार क्रय करने का प्रयास करती रही है, लेकिन वर्तमान में झारखंड सरकार के पास 12.5 प्रतिशत शेयर है. ऐसे में एक बार फिर झारखंड सरकार ने होटल अशोक के क्रय की कवायद शुरू कर दी गई है.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.