ETV Bharat / state

आप बताएं कैसा होना चाहिए झारखंड बजट 2023-24, बेहतर सुझाव पर मिलेगा पुरस्कार, सरकार ने लॉन्च किया ये पोर्टल

author img

By

Published : Jan 10, 2023, 11:01 PM IST

Hemant Sarkar launches Hamin kar budget portal
'हमीन कर बजट' पोर्टल और एक मोबाइल ऐप का उद्घाटन

झारखंड बजट 2023-24 (Jharkhand Budget 2023-24) कैसा होना चाहिए, यह आप बताएंगे. आगामी बजट के लकेर हेमंत सरकार ने 'हमीन कर बजट' पोर्टल और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है (Hemant Sarkar launches Hamin kar budget portal), जिसके जरिए आप सरकार को बजट संबंधित सुझाव दे सकते हैं. सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले तीन लोगों को झारखंड सरकार सम्मीनित भी करेगी.

रांची: आगामी बजट (Jharkhand Budget 2023-24) को लेकर यदि आप झारखंड सरकार को सुझाव देना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में 'हमीन कर बजट' पोर्टल और मोबाइल एप का उद्घाटन किया है (Hemant Sarkar launches Hami nkar budget portal). इस पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी झारखंड बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे. बजट 2023-2024 में झारखंड का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट के माध्यम से भेज सकेंगे. तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बजट राशि का हाल: नौ महीने में महज 44 फीसदी हो पाई खर्च

इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग केके सोन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग राजेश शर्मा, निदेशक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की हुई बैठक: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग से कोविड-19 के रोकथाम के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600 रुपए उपलब्ध कराया जाएगा. इसी प्रकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के द्वारा कोविड-19 के प्रथम लहर में "मुख्यमंत्री दीदी किचन" के संचालन के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, झारखंड रांची के निधि से कुल 38 करोड़ 74 लाख 72 हजार 72 रुपए उपलब्ध कराए जाने की सहमति दी गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.