ETV Bharat / state

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज किया जाएगा गिरावट

author img

By

Published : Dec 15, 2022, 12:37 PM IST

झारखंड में ठंड बढ़ने (Cold will increase in Jharkhand) की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज किया जाएगा. इससे लोगों को अधिक ठंड महसूस होगा.

Cold will increase in Jharkhand
झारखंड में बढ़ेगी ठंड

रांचीः झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी. लेकिन गुरुवार की शाम से फिर रांची सहित झारखंड में ठंड बढ़ेगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा. इससे शाम होते लोगों को अधिक ठंड महसूस होगा.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह में रांची सहित कई जिला कोहरे की चादर से ढका रहा

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया, जहां सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया, जहां 11.4 डिग्री सेल्सियस था. इसके साथ ही रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने के साथ साथ आसमान साफ रहेगा. इससे न्यूनतम तापमान में 3 से 05 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी और लोगों को ठंड अधिक महसूस होगा. उन्होंने कहा कि राज्य के मैदानी और नदी-जलाशयों के आसपास सुबह में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा. तापमान में उतार-चढ़ाव होने से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा ज्यादा होता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.