ETV Bharat / state

BJP Meeting In Dumka: दुमका में भाजपा की प्रमंडलस्तरीय बैठक में नेताओं ने की मंत्रणा, कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में पकड़ मजबूत बनाने का दिया मंत्र

author img

By

Published : Mar 24, 2023, 4:36 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/24-March-2023/jh-dum-01-bjp-10033_24032023142012_2403f_1679647812_815.jpg
Divisional Level Meeting Of BJP In Dumka

झारखंड की उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को भाजपा की संथाल परगना स्तरीय बैठक हुई. जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की. इस दौरान संथाल परगना में पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया.

दुमकाः झामुमो का गढ़ समझे जाने वाले संथाल परगना प्रमंडल में भाजपा को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पार्टी की ओर से प्रमंडलस्तरीय बैठक की गई. जिसमें प्रमंडल के सभी छह जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा के सभी मंच-मोर्चा के अध्यक्ष और सचिव ने शिरकत की. भाजपा की संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, विधायक रणधीर कुमार सिंह, विधायक अनंत ओझा, पूर्व कल्याण मंत्री लुईस मरांडी आदि उपस्थित थे.

ये भी पढे़ं-Dumka News: एसकेएमयू दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विद्यार्थियों को जवाबदेह बनने की दी सलाह

कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने का दिया गया मंत्रः बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए गए. जिसमें मुख्य रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने का निर्देश दिया दया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर-टू-डोर पहुंच कर लोगों को भाजपा की नीतियों की जानकारी दें. इस दौरान लोगों को पीएम मोदी के कार्यों और उपलब्धियों के विषय में बताएं. साथ ही झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार की विफलताओं को भी गिनाएं.

प्रमंडल की 18 में सिर्फ चार सीटें भाजपा के पासः हम आपको बता दें कि संथाल परगना प्रमंडल में वर्तमान समय में 18 विधानसभा सीट में सिर्फ चार सीट पर ही भाजपा का कब्जा है. वहीं झामुमो के पास नौ और कांग्रेस के पांच विधायक हैं. मतलब महागठबंधन यहां की 14 सीटों पर काबिज है. हालांकि इस प्रमंडल की तीन लोकसभा सीट में दो भाजपा और एक पर झामुमो ने जीत दर्ज कर रखी है. ऐसे में भाजपा आने वाले चुनाव को लेकर खुद को मजबूत बनाने में जुटी हुई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.