ETV Bharat / state

धनबाद थाने में हुआ कार्यशाला का आयोजन, चाइल्ड वेलफेयर और पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी

author img

By

Published : Nov 11, 2020, 5:33 PM IST

धनबाद जिले के सदर थाना में चाइल्ड वेलफेयर और पॉक्सो के कानून की जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

workshop organized on pocso and child welfare in dhanbad
थाने में हुआ कार्यशाला का आयोजन

धनबाद: झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद रांची, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, झारखंड स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर और धनबाद पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सदर थाना में पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गाय. इस कार्यशाला में चाइल्ड वेलफेयर और पॉक्सो जैसे कानून की विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई.


चाइल्ड वेलफेयर और पॉक्सो कानून
मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जानकारों ने थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों के बीच उपरोक्त कानून के बाबत जागरूकता पर विशेष बल दिया गया. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर और पॉक्सो जैसे कानून को आम लोगों के बीच कैसे सफलतापूर्वक अमल किया जा सकता है. बच्चों के अधिकारों की रक्षा कैसे की जा सकती है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें-उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधानसभा पहुंचे महागठबंधन के दोनों विधायक, दिखे उत्साह से लबरेज

बच्चों के अधिकार की रक्षा
इस बाबत चाइल्ड वेलफेयर की पदाधिकारी ने बताया झारखंड राज्य के धनबाद जिले में यह पहला प्रयोग है. कामयाबी मिलने पर इसे प्रदेश के अन्य कार्य जिलों में भी आयोजन किया जाएगा. जिससे कि बच्चों के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.