ETV Bharat / state

पद्मश्री दिगंबर हांसदा का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: बन्ना गुप्ता

author img

By

Published : Nov 21, 2020, 4:00 PM IST

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पद्मश्री स्वर्गीय दिगंबर हांसदा के निवास स्थान जमशेदपुर के सारजोमटोला पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर पद्मश्री दिगंबर हांसदा को नमन किया.

Banna Gupta arrived at Padma Shri Digambar Hansda residence
पद्मश्री दिगंबर हांसदा का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पद्मश्री स्वर्गीय दिगंबर हांसदा के निवास स्थान सारजोमटोला पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर पद्मश्री दिगंबर हांसदा को नमन किया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र झा, कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा, भरत सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति

इधर, छठ पूजा बीत जाने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनके निवास स्थान पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पद्मश्री दिगम्बर हांसदा को श्रद्धांजलि देने और नमन करने वह आये हैं. उन्होंने कहा कि दिगंबर हांसदा ने संथाली में अनेक साहित्य लिखा है. कोल्हान ही नहीं पूरे झारखंड का उन्होंने मान बढ़ाया है. उनकी ओर से संथाली साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देना झारखंड को प्रेरणा देता रहेगा. उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. झारखंड उन्हें सदैव याद करता रहेगा.

ये भी पढ़ें-नक्सलियों ने गिरिडीह में मचाया उत्पात, मशीनों में लगाई आग

बता दें कि जमशेदपुर के रहने वाले कोल्हान के शिक्षाविद संथाली भाषा में साहित्य को विशेष पहचान दिलाने वाले पद्मश्री पुरस्कार विजेता 82 वर्षीय दिगंबर हांसदा का सारजोमटोला स्थित उनके निवास स्थान पर 19 नवंबर को निधन हो गया था. 20 नवंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.