ETV Bharat / state

राज्य में कांग्रेस बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को हटाना जरूरीः आलोक दुबे

author img

By

Published : Dec 25, 2022, 9:21 AM IST

Updated : Dec 25, 2022, 1:04 PM IST

कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे (Congress State General Secretary Alok Dubey), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने के लिए अभियान चला (Remove State President Campaign) रहे हैं. जिस संदर्भ में उन्होंने बोकारो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की (Alok Dubey meeting in Bokaro) और अध्यक्ष को हटाने को लेकर चल रहे अभियान के बारे में जानकारी दी.

Etv Bharat
कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे

कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने दी जानकारी

बोकारो : कांग्रेस बचाओ प्रदेश अध्यक्ष हटाओ अभियान (Remove State President Campaign) की अगुवाई कर रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे अपनी पूरी टीम के साथ शनिवार को बोकारो पहुंचे (Alok Dubey meeting in Bokaro). जहां उन्होंने नए प्रदेश कमेटी में सचिव बने साधु शरण गोप के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नेताओं ने राजेश ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष हटाओ कांग्रेस बचाओ

हम भी बागी हैं: पत्रकारों से बात करते हुए आलोक दुबे ने कहा कि अगर सच कहना बगावत है, तो सोचो फिर हम भी बागी हैं. उन्होंने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेसियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल के पास जाकर मिलने का काम करेंगे. आलोक दुबे ने कहा कि हमारा मकसद एक है कि कांग्रेस को प्रदेश में बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को हटाना जरूरी है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है. विदित हो कि आलोक दुबे समय-समय पर झारखंड कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच जाने से डरते हैं: वेणुगोपाल के भारत जोड़ो यात्रा पर प्रदेश कांग्रेस की तारीफ करने के सवाल पर आलोक दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केसी वेणुगोपाल को अंधेरे में रह कर जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच जाने से डरते हैं. यही कारण है कि आज हम लोगों ने बोकारो में विरोध की शुरुआत की है तो जिला कांग्रेस ने अपनी एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर रख दी. ताकि कार्यकर्ता इस विरोध में आ ना सके. उन्होंने एक बार फिर से आरपीएन सिंह के इशारे पर राजेश ठाकुर पर काम करने का आरोप लगाया है.

Last Updated : Dec 25, 2022, 1:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.