ETV Bharat / state

कांग्रेस के नेताओं ने राजेश ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष हटाओ कांग्रेस बचाओ

author img

By

Published : Dec 19, 2022, 5:43 PM IST

झारखंड कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Congress State President Rajesh Thakur) को हटाने की मांग तेज हो गई है. इस बाबत प्रदेश के नेताओं ने मोराबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक (Congress Party Leaders Meeting in Ranchi) की.

Congress Party Leaders Meeting in Ranchi
रांची में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बैठक

कांग्रेस नेताओं का बयान

रांची: कांग्रेस में एक बार फिर अंतर्कलह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Congress State President Rajesh Thakur) के खिलाफ आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश भर के नेताओं ने मोराबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक (Congress Party Leaders Meeting in Ranchi) की.

यह भी पढ़ें: जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही कांग्रेस में मचा घमासान, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी सफाई

प्रदेश अध्यक्ष किसी लायक नहीं- आलोक दुबे: बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि वर्तमान में जो प्रदेश अध्यक्ष हैं वह किसी लायक नहीं है. वह अपने निजी फायदे के लिए पार्टी में काम कर रहे हैं. इसलिए आज कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के साथ अहम बैठक की गई, जिसमें यह तय किया गया कि राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए आलाकमान से बात की जाएगी. फिर दिल्ली जाकर प्रदेश अध्यक्ष और राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अभियान: प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा जो 24 दिसंबर से उनके गृह जिला बोकारो से शुरू होगा. आलोक दुबे ने कहा कि वर्तमान के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह के संपर्क में हैं. जिस प्रकार से आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को धोखा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है उसी रास्ते पर प्रदेश अध्यक्ष चल रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के लिए बैठक: कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जाए. साथ ही वैसे लोगों पर भी नकेल कसा जाए जो सिर्फ लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल है. शाहदेव ने कहा कि जो व्यक्ति पिछले 30 से 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा है और उसे सींच रहा है. वैसे कार्यकर्ता राजेश ठाकुर जैसे अध्यक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे. इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में राजेश ठाकुर के खिलाफ विरोध के स्वर लगातार ऊंचे हो रहे है और सभी यही बोल रहे हैं कि अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष गवारा नहीं है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.