ETV Bharat / city

यूनिफर U-23 फाइव नेशन हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम रही उपविजेता, झारखंड की खिलाड़ी लौटीं रांची

author img

By

Published : Jun 28, 2022, 10:48 PM IST

junior hockey tournament
यूनिफर यू-23 फाइव नेशन हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम रही उपविजेता

आयरलैंड में आयोजित यूनिफर यू- 23 फाइव नेशन हॉकी टूर्नामेंट खेलकर झारखंड की तीन खिलाड़ी लौट आई हैं. रांची पहुंचने के बाद हॉकी झारखंड की ओर से भव्य स्वागत किया गया.

रांचीः यूनिफर यू- 23 फाइव नेशन हॉकी टूर्नामेंट में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रजत पदक जीता है. इस टीम की उपकप्तान सह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग के साथ साथ टीम में शामिल महिमा टेटे और दीपिका सोरेन मंगलवार को आयरलैंड से रांची पहुंची तो इन खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड की ओर से भव्य स्वागत किया गया.

यह भी पढ़ेंःदादी-नानी वाली टीम... सिविल सेवा टूर्नामेंट में उतरी MP की महिला हॉकी टीम, नाती-पोतों ने कुछ इस अंदाज में किया चेयरअप

आयरलैंड में आयोजित यूनिफर अंडर 23 फाइव नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिल्वर पदक जीता है. जूनियर भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेन और महिमा टेटे शामिल थी. इस टूर्नामेंट में टीम की उपकप्तान रही झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. मंगलवार को आयरलैंड से सिल्वर पदक जीतने के बाद रांची पहुंचने तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.

खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाड़ियों को बुके और फूल माला पहनाकर स्वागत किया. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लाकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. तीनों खिलाड़ी हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे तो हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.