ETV Bharat / city

24 अक्टूबर को तेजस्वी यादव का पलामू दौरा, कार्यकर्ताओं को देंगे पार्टी को मजबूत करने का मंत्र

author img

By

Published : Oct 17, 2021, 10:19 PM IST

Updated : Oct 17, 2021, 10:41 PM IST

ETV Bharat
तेजस्वी यादव

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 24 अक्टूबर को पलामू पहुंचेंगे. जहां वो कार्यकर्ता सम्मेलन शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे. साथ ही संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी यादव की उपस्थिति में कई दलों के नेता राजद का दामन थामेंगे.

रांची: लालू प्रसाद की पार्टी राजद झारखंड में अपने खोए जनाधार को पाकर किंग मेकर की भूमिका निभाने को बेताब है. लालू के इसी सपने को पूरा करने के लिए बिहार में नेता प्रतिपक्ष और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने हर महीने दो दिन झारखंड में प्रवास करने और संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है. सितंबर से तेजस्वी ने हर महीने झारखंड प्रवास की शुरुआत रांची से की थी. अक्टूबर में तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को पलामू के छतरपुर में होंगे.

इसे भी पढे़ं: संगठन की मजबूती पर जोरः झारखंड आरजेडी जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी, बूथ लेवल तक पार्टी होगी मजबूत


राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के अनुसार पहले तेजस्वी यादव को 23 अक्टूबर को ही सड़क मार्ग से पलामू आना था और रात्रि प्रवास के बाद 24 अक्टूबर को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करना था. लेकिन बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव की व्यस्तता के कारण तेजस्वी यादव अब उड़नखटोला से बिहार से सीधे छतरपुर जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर वापस लौट जाएंगे. 24 अक्टूबर को कई दलों के नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद का दामन थामेंगे.

देखें पूरी खबर



छतरपुर के NCP नेता मनदीप राम राजद में शामिल

तेजस्वी यादव के पलामू दौरा से पहले रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में NCP नेता मंदीप राम राजद में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मंदीप राम ने कहा कि NCP के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक के व्यवहार के कारण उन्होंने NCP छोड़ने का फैसला लिया है.


इसे भी पढे़ं: तेजस्वी का मिशन झारखंड: संगठन को मजबूत करने की कवायद या अपने आधार वोट को बचाने की तड़प


पलामू क्षेत्र के 09 विधानसभा सीट पर मजबूत होना लक्ष्य

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि मंदीप राम पार्टी में शामिल हो गए हैं. अब 24 अक्टूबर को छतरपुर में बड़ी संख्या में अन्य नेता भी राजद में आएंगे. उन्होंने कहा कि एक समय में पलामू इलाके से राजद के 07 विधायक हुआ करते थे. लेकिन अब राजद पलामू के सभी 09 सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाना चाहता है.

Last Updated :Oct 17, 2021, 10:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.