ETV Bharat / city

शहीद जवान शंभू के पार्थिव शरीर का देर रात हुआ पोस्टमार्टम, हाई अलर्ट पर रांची पुलिस

author img

By

Published : Nov 23, 2019, 11:20 AM IST

Updated : Nov 23, 2019, 12:31 PM IST

अनीश गुप्ता, एसएसपी

लातेहार में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हुए हमले में एक दारोगा शहीद हो गए. शहीद के शव का शुक्रवार देर रात रांची रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है.


रांची: लातेहार के चंदवा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 4 जवानों में एक का पार्थिव शरीर देर रात रांची लाया गया. शहीद जवान शंभू लातेहार जिले के मनिका के रहने वाले थे. देर रात शहीद जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया.

वीडियो में देखें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, लातेहार में हुई घटना के बाद जवान को गंभीर स्थिति में लातेहार से रांची रिम्स रेफर किया गया था. इस दौरान लोहरदगा के कुडू और चान्हो के बीच ही जवान ने दम तोड़ दिया. रिम्स में पहले से ही रांची एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे. जिला प्रशासन के आदेश पर देर रात जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया.

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही नक्सलियों ने बड़े हमले को दिया अंजाम, ईटीवी भारत ने किया था आगाह

लातेहार की घटना के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस

लातेहार की घटना के बाद रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है. रांची के सीमावर्ती इलाके के सभी थानेदारों और पुलिस पिकेट को अलर्ट कर दिया गया है. सभी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही वरीय पुलिस अधिकारी निगरानी रख रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को दिन में ही अनीश गुप्ता ने बुंडू और तमाड़ इलाके का दौरा किया. नक्सल गतिविधियों को देखते हुए वहां के थानों और पुलिस पिकेट में मौजूद पुलिसकर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए.

Intro:शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा रिम्स, देर रात हुआ पोस्टमार्टम ,अलर्ट पर रांची पुलिस

रांची
लातेहार के चंदवा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 4 जवानों में एक का पार्थिव शरीर देर रात रांची लाया गया। शहीद जवान शंभू लातेहार जिले के मनिका का रहने वाला था। देर रात शाहिद जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार लातेहार में हुई घटना के बाद जवान को गंभीर स्थिति में लातेहार से रांची का रिम्स रेफर किया गया था। उसे लेकर पुलिस रांची के लिए चली थी लेकिन लोहरदगा के कुडू और चान्हो के बीच ही जवान ने दम तोड़ दिया। हालांकि उसके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मी लेकर सीधे रिम्स पहुंचे। इस बीच पहुंचने वाली पूरी रूट को क्लियर करवा कर रखा गया था। तेजी से जवान को लेकर रिम्स पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जवान शंभू को मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान के पार्थिव शरीर के साथ चंदवा थाना के एएसआई जोसेफ तिर्की और जवान इंद्रदेव कुशवाहा पंहुचे थे। रिम्स में पहले से ही रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन के आदेश पर देर रात जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया।


लातेहार की घटना के बाद रांची पुलिस हाई अलर्ट पर :

लातेहार की घटना के बाद रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। रांची के सीमावर्ती इलाके के सभी थानेदारों और पुलिस पिकेट को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वरीय पुलिस अधिकारी निगरानी रख रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिन में ही अनीश गुप्ता ने बुंडू और तमाड़ इलाके का दौरा किया। नक्सल गतिविधियों को देखते हुए वहां के थानों और पुलिस पिकेट में मौजूद पुलिसकर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। फिलहाल पूरी रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है।

बाइट - अनीश गुप्ता ,एसएसपी ,रांचीBody:1Conclusion:2
Last Updated :Nov 23, 2019, 12:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.