ETV Bharat / city

झारखंड में बुधवार को मिले 35 कोरोना संक्रमित, राज्य में मरीजों की संख्या 2525

author img

By

Published : Jul 1, 2020, 8:21 PM IST

Updated : Jul 2, 2020, 7:10 AM IST

भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है. भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,03,990 के पार कर गई है. देश में 2,26,748 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 3,59,354 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, इस महामारी से अब तक 17,822 मरीजों की मौत हो चुकी है.

corona patients in jharkhand
झारखंड में कोरोना मरीज

रांची: झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं. धनबाद से 06, पूर्वी सिंहभूम से 05, हजारीबाग और गढ़वा से 4-4, रांची से 03, साहिबगंज और पाकुड़ से 2-2, गुमला, लोहरदगा, दुमका, गोड्डा और बोकारो से 1-1 मरीज मिले हैं.

ये भी पढ़ें- ना यह वन का उपज है और ना ही कृषि उत्पाद, झारखंड के इस व्यंजन में है मिनरल्स भरपूर

खुशखबरी भी है!

राज्य में रविवार को 47 मरीज ठीक होकर विभिन्न कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं अब तक 1931 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. फिलहाल झारखंड में सिर्फ 579 एक्टिव कोरोना केस हैं. वहीं राज्य में कुल कोरोना मरीजों में 2001 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
जिलामरीजस्वस्थमौत
बोकारो473402
चतरा4741
देवघर4434
धनबाद173111
दुमका0904
पूर्वी सिंहभूम400228
गढ़वा10797
गिरिडीह928002
गोड्डा1008
गुमला1188101
हजारीबाग19713503
जामताड़ा2828
खूंटी2927
कोडरमा17814201
लातेहार5453
लोहरदगा5845
पाकुड़3330
पलामू5351
रामगढ़121115
रांची22416604
साहिबगंज1403 01
सरायकेला7833
सिमडेगा35334401
पश्चिमी सिंहभूम5841
कुल2525193115
Note: राज्य में अभी कुल 594 एक्टिव कोरोना केस हैं.
Last Updated :Jul 2, 2020, 7:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.