ETV Bharat / city

Happy Birthday Mahi: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही जन्मदिन की बधाइयां

author img

By

Published : Jul 7, 2021, 10:01 AM IST

Updated : Jul 7, 2021, 1:06 PM IST

Happy Birthday Mahi
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मिल रही जन्मदिन की बधाईयां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. माही के जन्मदिन पर उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही है. देश और राज्य के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई संदेश दिया है.

रांचीः हर दिल अजीज, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. उनके फैन में हर वर्ग के लोग शामिल हैं. रांची के राजकुमार को ट्विटर पर लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. उन्हें बधाई देने वालों में आम और खास सब शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः माही@40: आज 40वां जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दे रहे फैंस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माही को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा है कि पद्म भूषण और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे.

Happy Birthday Mahi
नितिन गडकरी का ट्वीट

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी महेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के श्रेष्ठतम कप्तानों में से एक, झारखंड की आन बान और शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.

leaders greeting  for mahendra singh dhoni on his birthday
अर्जुन मुंडा का ट्वीट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्विटर के जरिए धोनी को जन्मदिन विश किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड की शान, भारतीय टीम के सफलतम कप्तान और पद्म भूषण महेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बाबा बैद्यनाथ से आपके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

leaders greeting  for mahendra singh dhoni on his birthday
रघुवर दास का ट्वीट

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने महेंद्र सिंह धोनी को विश करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि भारतीय टीम के सफलताम कप्तान, टी20 और वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले, पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मानित महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पूरे देश को आप पर गर्व है.

leaders greeting  for mahendra singh dhoni on his birthday
बाबूलाल मरांडी का ट्वीट

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित, भारतीय टीम को बुलंदियों पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.

leaders greeting  for mahendra singh dhoni on his birthday
सुदेश महतो का ट्वीट
Last Updated :Jul 7, 2021, 1:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.