ETV Bharat / city

नहीं रहे झारखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह देवल दा, महेंद्र सिंह धोनी का करियर बनाने में रही अहम भूमिका

author img

By

Published : Nov 24, 2020, 10:25 AM IST

रांची में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे देवल सहाय का मंगलवार की सुबह 3 बजे निधन हो गया. खेल जगत में उन्हें देवल दा के नाम से जाना जाता था. देवल सहाय के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है.

death of Deval Sahay
फाइल फोटो

रांचीः झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे और महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआती दौर में अहम भूमिका निभाने वाले मेंटर देवल सहाय की मंगलवार सुबह 3 बजे निधन हो गया. लोग उन्हें देवव्रत सहाय के नाम से भी जानते थे. खेल जगत में देवल दा के नाम से उन्हें जाना जाता था. उनके निधन पर क्रिकेट और खेल जगत में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें-RCB के लिये थैलेसीमिया के मरीजों को रिम्स का भरोसा, जिला अस्पताल में भी नहीं है कोई व्यवस्था

मंगलवार की तड़के सुबह 3 बजे झारखंड क्रिकेट के जाने-माने नाम झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लंबे समय तक उपाध्यक्ष रहे. रांची में क्रिकेट का भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवव्रत सहाय उर्फ देवल दा का निधन हो गया. जानकारी के अनुसार देवल दा का धोनी के करियर पर भी काफी योगदान रहा है. महेंद्र सिंह धोनी देवल दा के काफी करीबी थे. वे पिछले 3 माह से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था. देवल दा क्रिकेट और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी भी थे और बाद में क्रिकेट एसोसिएशन में उन्होंने अपना योगदान दिया.

सीसीएल में आधिकारिक पद पर भी वह रह चुके हैं. उनके निधन पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन समेत क्रिकेट जगत और खेल प्रेमियों में दुख की लहर है. लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.