ETV Bharat / city

कृषि कानून को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी भाजपाः दीपक प्रकाश

author img

By

Published : Oct 3, 2020, 6:52 PM IST

BJP Kisan Morcha meeting regarding agriculture law in Ranchi
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

रांची में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में कृषि सुधार कानून को लेकर चर्चा की गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों की आय दुगुनी करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है.

रांची: भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को बीजेपी स्टेट हेड क्वार्टर में की गई, जिसमें मार्गदर्शन देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सासंद दीपक प्रकाश ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों की आय दुगुनी करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है. उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए इसकी गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है.

उन्होंने कहा कि किसान जमीन का मालिक है और बने रहेंगे, उसे कोई छीन नहीं सकता है. भाजपा उनके हित और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर इस कानून के खूबियां की जानकारी देने का निर्देश दिया है.

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक मे भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी विनय सिंह भी उपस्थित रहे, जिसमे केंद्रीय कृषि कानून पर चर्चा हुई. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया. इसके साथ ही इससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे मे चर्चा की गई.

ये भी पढ़े- 8 अक्टूबर से खुलेगा रजरप्पा मंदिर, श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस बिचौलियों के हित में खड़ी है, जबकि भाजपा किसानों का समग्र उन्नयन और आर्थिक मजबूती के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कृषि चौपाल और खाट सम्मेलन कर इस कानून की खूबियों से किसानों को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस से ट्रैक्टर जलाए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे किसानों का अपमान बताया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.