ETV Bharat / city

गिरिडीह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेहतर कार्यकाल के लिए यज्ञ, गायत्री परिवार ने की कामना

author img

By

Published : Jul 26, 2022, 9:52 AM IST

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में गायत्री परिवार की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया. इस यज्ञ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेहतर कार्यकाल की कामना की गई.

गिरिडीह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेहतर कार्यकाल के लिए यज्ञ
गिरिडीह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेहतर कार्यकाल के लिए यज्ञ

गिरिडीहः द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इसके बाद वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गयी हैं. नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति पद का शपथ लेने के साथ ही उनको बधाई देने का तांता लग गया. इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांच साल के बेहतर कार्यकाल के लिए गिरिडीह के गायत्री परिवार की ओर से कामना की गई. इसको लेकर बगोदर प्रखंड में गायत्री परिवार द्वारा एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया.

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मान, रांची के एक मूर्तिकार ने गढ़ दी प्रतिमा, खुद मिलकर देना चाहते हैं उपहार

इस यज्ञ में परिवार के साथ साथ आसपास के कई लोग शामिल हुए. इस यज्ञ के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांच साल का कार्यकाल बेहतर हो, इसके लिए भगवान से कामना की गई. यज्ञ के दौरान हवन भी किया गया और इस हवन के दौरान गायत्री मंत्र का जाप के साथ राष्ट्रपति के बेहतर कार्यकाल के लिए आहुति भी दी गई.

गायत्री परिवार के संजय चौरसिया ने कहा कि भारत में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं. यह खुशी की बात है, इससे भी बड़ी खुशी यह है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने से पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. इसके कारण भी उनके प्रति गायत्री परिवार का जुड़ाव है. इस मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक संजय विभूति, जिच्छु साव, केशव प्रसाद महतो, नीलकंठ दास, हीरालाल दास समेत कई उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.