ETV Bharat / bharat

'धन के देवता' कुबेर का दिन है धनतेरस, जानें किस मुहूर्त में पूजा करना होगा शुभ

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 10, 2023, 12:01 AM IST

Today Panchang In Hindi : आज कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. आज धनतेरस भी है. चंद्रमा आज के दिन कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेगा. पढे़ं पूरी खबर..10 November Panchang In Hindi, Hindi Me Aaj Ka Panchang, panchang.

10 November Panchang In Hindi
धनतेरस

आज का पंचांग : आज 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जाना चाहिए. आज के दिन सुबह 11.43 बजे से 12.26 बजे तक अभिजित मुहूर्त है.

आज धनतेरस भी है. इस दिन धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 05.47 बजे से शाम 07.43 बजे तक 01 घंटे 56 मिनट के लिए है. इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू हो रही है, जो 11 नवंबर को 01.57 बजे तक रहेगी. शुभ खरीदारी के लिए दिनभर अच्छा समय रहेगा, लेकिन आप शाम को 5 से 7 पीएम के बीच भी अच्छी खरीदारी कर सकते हैं.

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा है. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेना, उद्योग शुरू करना, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करना, यात्रा शुरू करना, दोस्तों से मिलना आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:59 से 12:23 पीएम तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

10 नवंबर का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2080
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वादशी
  4. दिन : शुक्रवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष द्वादशी
  6. योग : विष्कुंभ
  7. नक्षत्र : हस्त
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : तुला
  11. सूर्योदय : 06:49 एएम
  12. सूर्यास्त : 05:57 पीएम
  13. चंद्रोदय : 04: 32 एएम
  14. चंद्रास्त : 03:45 एएम
  15. राहुकाल : 10:59 से 12:23 पीएम
  16. यमगंड : 15:10 से 16:33 पीएम

ये भी पढ़ें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.