ETV Bharat / bharat

मुंबई-रांची इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पैसेंजर को हो रही थी खून की उल्टी, इलाज के दौरान मौत

author img

By

Published : Aug 22, 2023, 10:34 AM IST

मुंबई-रांची इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. एक यात्री की तबीयत खराब होने के बाद यह आपातकालीन लैंडिंग हुई. बाद इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई.

Emergency landing of Mumbai Ranchi Indigo flight
Emergency landing of Mumbai Ranchi Indigo flight

रांचीः इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से रांची आ रहे एक यात्री की मौत हो गई. यात्रा के दौरान उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई. जिसके बाद फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. यात्री को अस्पताल ले जाया गया. जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट हुई ग्राउंडेड, बाल बाल बचे यात्री

दरअसल मुंबई-रांची इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक एक यात्री जो रांची आ रहा था, उसकी तबीयत खराब हो गई. यात्री को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. मरीज को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी तबीयत और खराब हो गई. इलाज के दौरान ही यात्री की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सोमवार रात इंडिगो की एक उड़ान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. ऐसा विमान में सवार एक यात्री देवानंद तिवारी की हालत खराब होने की वजह से करना पड़ा. बताया जा रहा है कि यात्री हरेंद्र तिवारी को कथित तौर पर खून की उल्टी होने लगी. जिसके बाद मुंबई से रांची आ रहे फ्लाइट को नागपुर में लैंड करना पड़ा. विमान के आपातकालीन लैंडिंग के बाद यात्री देवानंद तिवारी को नागपुर में ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गौरतलब है कि सोमवार रात को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5093 मुंबई से रांची आ रही थी. इसी में 62 वर्षीय देवानंद तिवारी भी सवार थे. यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हुई. रात 8 बजे के करीब उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की शिकायत की. उनके खराब स्वास्थ्य और खून की उल्टी की शिकायत के बाद फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. विमान नागपुर हवाई अड्डे पर उतरा और तत्काल देवानंद तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.