ETV Bharat / state

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार नहीं करवा पाई विकास, भाजपा का मिशन रिपीट पक्का: भूपेंद्र यादव

author img

By

Published : Oct 30, 2022, 5:19 PM IST

सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में आयोजित विजय संकल्प रैली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनता को संबोधित किया. भूपेंद्र यादव ने जहां एक तरफ चुनावी जनसभा में डबल इंजन की भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया वहीं, उन्होंने जमकर कांग्रेस पर भी जुबानी हमले किए. (Himachal Assembly Election 2022) (BJP rally in Kandaghat Solan) (Union Minister Bhupendra Yadav In Kandaghat)

BJP rally in Kandaghat Solan
कंडाघाट में आयोजित विजय संकल्प रैली

सोलन: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया. इसी कड़ी में सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में आयोजित विजय संकल्प रैली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मामले मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनता को संबोधित किया. (BJP rally in Kandaghat Solan) (Himachal Assembly Election 2022) (Union Minister Bhupendra Yadav In Kandaghat)

भूपेंद्र यादव ने जहां एक तरफ चुनावी जनसभा में डबल इंजन की भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया वहीं, उन्होंने जमकर कांग्रेस पर भी जुबानी हमले किए. यादव ने कहा कि लंबे समय तक केंद्र में और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन वे सिर्फ भ्रष्टाचार करती आई, विकास के नाम पर लोग कुछ नहीं कर पाए.

वीडियो.

भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की राजनीति के लिए यह विधानसभा चुनाव में अहम रहने वाले हैं, क्योंकि देश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी है, क्योंकि आज तक कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ है. यादव ने इस दौरान सोलन विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी राजेश कश्यप के लिए वोट मांगे. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट का दावा भी किया.

BJP rally in Kandaghat Solan
कंडाघाट में आयोजित विजय संकल्प रैली

ये भी पढ़ें- 7 बार के MLA गंगूराम मुसाफिर एक बार फिर मैदान में, 3 चुनावों से नकार रही जनता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.