ETV Bharat / state

शपथ लेने से पहले प्रतिभा सिंह से मिले सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा: एकजुट है कांग्रेस

author img

By

Published : Dec 11, 2022, 12:01 PM IST

Updated : Dec 11, 2022, 12:09 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Himachal CM Oath Taking Ceremony) लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने हॉली लॉज पहुंचे. हॉली लॉज पहुंचकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्यौता दिया. पढ़ें पूरी खबर...

सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रतिभा सिंह से मिले सुखविंदर सिंह सुक्खू.

शिमला: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Himachal CM Oath Taking Ceremony) लेंगे. अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने हॉली लॉज पहुंचे. हॉली लॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है. हॉली लॉज पहुंचकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्यौता दिया. सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी के नेता है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं.

उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री विधायकों ने चुना है, मैं पार्टी के अंडर आता हूं और पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह है. ऐसे में मेरा दायित्व बनता है कि मैं सबसे पहले पार्टी की अध्यक्ष को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दूं. उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं और हम सब एकजुट हैं. वहीं, जब प्रतिभा से शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में जरूर जाएंगी. हिमाचल में कांग्रेस की जीत हुई है और इससे बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती.

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1:30 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है. रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है.(New Govt of Himachal)(Sukhwinder Singh Sukhu met Pratibha Singh).

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में झंडी वाली कार के कितने तलबगार, पार्टी में एक से बढ़कर एक दावेदार

Last Updated : Dec 11, 2022, 12:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.