ETV Bharat / state

नितेन कुमार बने BJP अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

author img

By

Published : Aug 14, 2020, 8:25 PM IST

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितेन कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. सुरेश कश्यप के भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था.

Niten Kumar
Niten Kumar

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितेन कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

नितेन कुमार युवा, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है और वह इससे पूर्व भी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं. उनके नेतृत्व में निश्चिततौर पर अनुसूचित जाति मोर्चा और सुदृढ़ होगा. नितेन कुमार सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले रखते हैं.

गौरतलब है कि सुरेश कश्यप के भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था.

पढ़ें: कुल्लू अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आई महिला, गायनी वॉर्ड सील

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.