ETV Bharat / state

भारत जोड़ो यात्रा का समापन: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिया श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच हिस्सा

author img

By

Published : Jan 30, 2023, 7:35 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं.

Bharat Jodo Yatra closing ceremony in Srinagar
मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में लिया हिस्सा.

शिमला: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समापन हो गया. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं. मुख्यमंत्री ने कहा यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है.

Himachal CM Sukhvinder in Bharat Jodo Yatra in Srinagar.
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिया भारत जोड़ो यात्रा के समापन में हिस्सा.

यात्रा को देश के सभी वर्गों से मिला अपार सहयोग और स्नेह- राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ. यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई.

Bharat Jodo Yatra closing ceremony in Srinagar.
भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समापन.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली जाने पर संशय- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज श्रीनगर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, इसके लिए उन्होंने जम्मू से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी, मगर लेकिन भारी बर्फबारी के कारण शाम तक मुख्यमंत्री श्रीनगर में ही फंसे रहे. बताया जा रहा है कि समारोह स्थल से निकलते समय कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की गाड़ी भी बर्फ में फंस गई थी. मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को अपने काफिले के साथ लिया और उनको होटल तक पहुंचाया. शाम तक बर्फबारी में फंसे होने के कारण अब मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने पर संशय हो गया है. मौसम साफ होने पर मुख्यमंत्री कल सीधे शिमला आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दूसरे घर को केंद्रीय बजट में मिलता रहा है झुनझुना, इस बार भी खास उम्मीद नहीं- विक्रमादित्य सिंह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.