हर्ष महाजन के सोनिया व प्रतिभा पर बड़े आरोप, कांग्रेस में जैसे राष्ट्रीय स्तर पर मां-बेटे का राज वैसे हिमाचल में भी

author img

By

Published : Sep 28, 2022, 2:25 PM IST

Updated : Sep 28, 2022, 6:01 PM IST

Harsh Mahajan on Sonia Gandhi

भाजपा में शामिल होते ही हर्ष महाजन ने (Harsh Mahajan Joins BJP) कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रतिभा सिंह पर बड़े आरोप लगाए हैं. हर्ष महाजन ने कहा कि जैसे देश में पार्टी पर मां-बेटे यानी सोनिया गांधी (Harsh Mahajan on Sonia Gandhi) व राहुल गांधी का राज है, वैसे ही हिमाचल में भी मां-बेटे यानी प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह का दबदबा (Harsh Mahajan on Pratibha Singh). है. पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: साढ़े चार दशक से भी अधिक समय तक कांग्रेस को समर्पित रहे हर्ष महाजन ने भाजपा में शामिल (Harsh Mahajan Joins BJP) होते ही सोनिया गांधी व प्रतिभा सिंह पर बड़े आरोप लगाए हैं. हर्ष महाजन ने कहा कि जैसे देश में पार्टी पर मां-बेटे यानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी का राज है, वैसे ही हिमाचल में भी मां-बेटे यानी प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह का दबदबा है. हर्ष महाजन के इन आरोपों के बाद हिमाचल कांग्रेस की स्थिति असहज होने वाली है. (Harsh Mahajan on Sonia Gandhi) (Harsh Mahajan on Pratibha Singh).

हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह की जमकर तारीफ (Harsh Mahajan on virbhadra singh) की. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के रहते हिमाचल में कांग्रेस का अस्तित्व फिर भी था, लेकिन अब छुटभैये नेता रह गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर एक के बाद एक बड़े हमले बोले. हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि पार्टी में एक वर्ग टिकट की बिक्री कर रहा है. साथ ही पार्टी में विभिन्न पद भी संदेह के घेरे में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सेल ऑफ पार्टी टिकट्स एंड पोस्ट्स हो रहा है. इससे मेरे मन को ठेस पहुंची है. हर्ष महाजन का कहना है कि ऐसे में कांग्रेस हिमाचल में चुनाव नहीं (Himachal assembly election 2022) जीत सकती.

हर्ष महाजन के सोनिया गांधी और प्रतिभा सिंह पर लगाए बड़े आरोप.

हैरानी की बात है कि हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह परिवार व होली लॉज के बहुत करीब रहे और अब ऐसी क्या नौबत आ गई कि उन्हें प्रतिभा सिंह पर इतने बड़े आरोप लगाने पड़े? हर्ष महाजन ने बेशक कांग्रेस के सभी नेताओं को लपेटे में लिया, लेकिन वीरभद्र सिंह को लेकर निरंतर आदर युक्त शब्द ही कहे. हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के कहने पर ही चुनावी राजनीति से दूर रहे थे. वे एक एक दशक से भी अधिक समय से चुनाव प्रबंधन ही देख रहे थे. (Harsh Mahajan on Congress)

कांग्रेस में जब से आलाकमान ने प्रतिभा सिंह को कमान सौंपी है, तब से पार्टी में उथल-पुथल मची है. पहले दो विधायक पार्टी छोड़ गए. अब हर्ष महाजन ने पार्टी को अलविदा कहा है. भाजपा में शामिल होने पर हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर (Harsh Mahajan on PM Modi) तारीफ की. साथ ही जेपी नड्डा को भी सराहा. बहरहाल हर्ष महाजन के सोनिया गांधी व प्रतिभा सिंह पर बड़े आरोप लगाने के बाद देखना होगा कि हिमाचल कांग्रेस इस पर कैसे रियेक्ट करती है.

ये भी पढ़ें : हर्ष महाजन ने तोड़ा विश्वास, पीठ पर किया वार: प्रतिभा सिंह

Last Updated :Sep 28, 2022, 6:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.