ETV Bharat / state

JP नड्डा की ताजपोशी में हिमाचली वाद्य यंत्रों पर झूमे समर्थक, दिल्ली पार्टी कार्यालय में हुआ जश्न

author img

By

Published : Jan 20, 2020, 4:42 PM IST

जगत प्रकाश नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिल्ली में हिमाचली वाद्य यंत्रों की धूम दिखी. लोगों ने पारम्परिक नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया.

दिल्ली पार्टी कार्यालय में जश्न
Celebration in BJP office

शिमला: जगत प्रकाश नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है. प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को हिमाचली परिधानों में दिल्ली पहुंचे.

ताजपोशी के समय सभा स्थल पर हिमाचली वाद्य यंत्रों की धूम दिखी. लोगों ने पारम्परिक नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल 19 जनवरी को ही दिल्ली पहुंच गया था.

वीडियो

इससे पहले प्रदेश बीजेपी कार्यकर्ताओं का हिमाचल भवन दिल्ली में एकत्रीकरण हुआ. वहां से नड्डा की प्रशंसा में नारे लगाते सभी कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल सदन से भाजपा मुख्यालय दिल्ली गए.

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में हिमाचल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जगत प्रकाश नड्डा नामांकन पत्र भरा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश मंत्री मंडल के सदस्य व भाजपा प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जगत प्रकाश नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए ये गौरव की बात है. उन्होंने कहा नड्डा जी की मेहनत लगन और निष्ठा का ये परिणाम है कि वह आज इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं.बता दें कि जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं.

Intro:शिमला। जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है. प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हिमाचली परिधानों में दिल्ली पहुंचे. ताजपोशी के समय सभा स्थल पर हिमाचली वाद्य यंत्रों को धूम दिखी. लोगों ने पारम्परिक नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया.

Body:मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के प्रतिनिधि मंडल 19 जनवरी को ही दिल्ली पहुंच गया था. प्रदेश से सभी कैबिनेट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कई विधायक और नेता प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे. भारी संख्या में हिमाचली समर्थक भी समारोह में पहुंचे. इससे पहले हिमाचली कार्यकर्ताओं का हिमाचल भवन दिल्ली में एकत्रीकरण हुआ वहां से नड्डा की प्रशंसा में नारे लगाते हुए दिल्ली मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हिमाचल सदन से भाजपा मुख्यालय दिल्ली गए. भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में हिमाचल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जगत प्रकाश नड्डा का एक नामांकन पत्र भरा जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश मंत्री मंडल के सदस्य एवं भाजपा प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

Conclusion:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विषय गौरव का है उन्होंने कहा नड्डा की मेहनत लगन और निष्ठा का यह परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के साथ काम करते हुए वह आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन्ना बहुत बड़ा गौरव है उन्होंने कहा हिमाचल वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ता की ओर से हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश से सभी मंडलों से कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी में भाग लेने जा रहे हैं चाहे वह किन्नौर हो या चंबा सभी जगह से कार्यकर्ता आ रहे हैं उन्होंने बताया कार्यकर्ता परंपरागत वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा में हिमाचल से आए हैं और हिमाचल प्रदेश में जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.