ETV Bharat / state

शिमला में भाजपा ने किया आत्मचिंतन, एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की दी नसीहत

author img

By

Published : Mar 24, 2022, 8:47 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक (BJP Shimla parliamentary constituency meeting) का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई. सुरेश कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ-साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे.

BJP meeting at Hotel Peterhof shimla
होटल पीटरहॉफ में भाजपा की बैठक

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections 2022) को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को होटल पीटरहॉफ में भाजपा की बैठक (BJP meeting at Hotel Peterhoff shimla) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर एमसी शिमला और विधानसभा चुनावों में उतरने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि संगठन संगठित होता है तो कोई भी ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत है और लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और निस्वार्थ भाव है.

भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक (BJP Shimla parliamentary constituency meeting) का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई. बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे. बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया द्वारा किया गया. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा एकजुट होकर आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार होना है.

सौदान सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए राज्यों के चुनावों में जनता ने भाजपा को भरी मत दिया है और उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर में भाजपा की सरकार ने फिर एक बार सरकार बनाई है. इस बार हिमाचल में भी हम पूर्व प्रथाओं को तोड़ते हुए हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे. भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि हमें आत्मचिंतन की आवश्यकता है, जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक को बुलाया है.

इस बैठक में पूरा फीडबैक संगठन को देना है. उन्होंने कहा कि हम संगठन के सिपाही है और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. आने वाले विधान सभा चुनावों और शिमला नगर निगम चुनावों (Shimla Municipal Corporation Elections) में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह बैठक भाजपा की कार्ययोजना बैठक है और आगामी चुनावों के लिए हम एक ठोस रणनीति तय कर रहे हैं. आने वाले समय में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलनों का आयोजन करेगी साथ ही भाजपा बूथ की मजबूती के लिए रणनीति तय करेगी.

सुरेश कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ-साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिदेव, पन्ना प्रमुख अपने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे, त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के भार उनकी नाम की पट्टिका लगेगी, इस पट्टिका को भाजपा का बड़ा नेता घर तक लगाने जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन है और प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है. इसी दम पर हम मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: डॉ. सिकंदर कुमार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, बोले- प्रदेश में विकास को देंगे बढ़ावा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.