ETV Bharat / state

11 दिन बाद फिर करसोग दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री, यहां जानिए शेड्यूल

author img

By

Published : Jun 20, 2021, 6:20 PM IST

11 दिन बाद एक बार फिर जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग दौरे पर पहुंच गए हैं. दो सप्ताह के अंतराल में उनका ये दूसरा दौरा है. मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव से पहले जल शक्ति विभाग मंत्री के लगातार दौरे और फिर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को उप चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

mandi
फोटो

करसोग: जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग दौरे पर पहुंच गए हैं दो सप्ताह के अंतराल में उनका ये दूसरा दौरा है. सोमवार को जल शक्ति विभाग मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासकार्यों की समीक्षा करेंगे.

उप चुनाव से पहले जल शक्ति मंत्री का दूसरा दौरा

बता दें अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. महेंद्र सिंह ठाकुर को लोकसभा उपचुनाव मंडी का प्रभारी भी बनाया गया है. मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले जल शक्ति विभाग मंत्री के लगातार दौरे और फिर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

उपमंडल में चल रहे विकासकार्यों की करेंगे समीक्षा

ऐसे में करसोग में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. हालांकि जल शक्ति विभाग मंत्री का इस बार लोगों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनने का कार्यक्रम तय नहीं है. करसोग में महेंद्र सिंह ठाकुर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान उपमंडल में चल रहे विकासकार्यों की समीक्षा की जाएगी. पिछली बार जल शक्ति मंत्री 10 जून को करसोग दौरे पर आए थे. उस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने विकासकार्यों की लेटलतीफी पर जल शक्ति विभाग सहित पीडब्ल्यूडी की जमकर क्लास ली थी. दोनों ही विभागों के अधिकारियों को विकासकार्यों में तेजी लाने और रुके हुए कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे.

विकासकार्यों की अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट

कई विकासकार्यों को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ करने के भी आदेश दिए थे. इन आदेशों पर आगे किस स्तर पर कार्रवाई हुई है. इस बारे में भी जल शक्ति मंत्री अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे. पिछली बार मंत्री के दौरे का उपमंडल की जनता को बहुत लाभ मिला. अधिकारियों को लगी लताड़ के बाद उपमंडल में कई ऐसे कार्य शुरू हुए हैं, जिसका इंतजार जनता लंबे समय से कर रही थी. इस तरह जल शक्ति विभाग मंत्री के दौरे से आम जनता में भी काफी उत्साह है.

ये भी देखें- सोहनलाल ठाकुर का बीजेपी पर निशाना, 'कांग्रेस में नहीं है शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का कल्चर'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.