ETV Bharat / state

धर्मपुर से बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर ने भरा पर्चा, जनसभा को किया संबोधित

author img

By

Published : Oct 21, 2022, 7:41 PM IST

Updated : Nov 13, 2022, 2:40 PM IST

Rajat Thakur
बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर

धर्मपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया है. इस मौके पर उनके पिता कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया और अपने बेटे के लिए जनता से वोट मांगे.

मंडी: जनपद की धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर (BJP candidate Rajat Thakur) ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इससे पहले धर्मपुर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर रजत ठाकुर और उनके पिता कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया. नामांकन भरने के बाद कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बाजार में एक विशाल जलूस निकाला और रजत ठाकुर के लिए वोट मांगे. इस मौके पर रजत ठाकुर ने उन्हें टिकट देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया.

रजत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. धर्मपुर में सीएम जयराम ठाकुर और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विकास के अथाह काम हुए हैं, जिन्हें वे और आगे ले जाएंगे. वहीं, रजत ने धर्मपुर को एक नया और आधुनिक धर्मपुर बनाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को यहां कभी भी रुकने नहीं दिया जाएगा.
पढ़ें- पांच साल तक सरकार को कोसते रहे अनिल शर्म, नहीं करवा पाए क्षेत्र का विकास: चंपा ठाकुर

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी को धर्मपुर से जो उचित लगा, वो उन्होंने निर्णय लिया है. इसलिए पार्टी के निर्णय का वो स्वागत करते हैं. महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन में उन्हें जो भी दायित्व दिया जाएगा, वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने 35 वर्षों से मिल रहे सहयोग के लिए धर्मपुर की जनता का आभार जताया और सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी के लिए काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार रिवाज बदलने जा रहा है और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, जिसमें धर्मपुर का भी विशेष योगदान होगा.

Last Updated :Nov 13, 2022, 2:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.