ETV Bharat / state

19 जनवरी को कांगड़ा पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रंबधों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने की बैठक

author img

By

Published : Jan 5, 2023, 6:41 PM IST

Congress Bharat Jodo Yatra
19 जनवरी को कांगड़ा पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांगड़ा जिले में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी. इस यात्रा के साथ ही प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा. इसके तहत हर एक विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक राहुल गांधी का संदेश लेकर टीमें पहुंचेंगी. भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी. (Bharat Jodo Yatra congress) (Hath Se Hath Jodo Yatra)

धर्मशाला: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर जाने से पहले हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी. यह यात्रा जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा से होकर गुजरेगी. भारत जोड़ो यात्रा में 20 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है. कांगड़ा जिले में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी. यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बैठकें शुरू कर दी हैं. इंदौरा में यह यात्रा 19 जनवरी को पहुंचेगी. इस यात्रा के साथ ही प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा. इसके तहत हर एक विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक राहुल गांधी का संदेश लेकर टीमें पहुंचेंगी. (Bharat Jodo Yatra congress) (Hath Se Hath Jodo Yatra)

30 जनवरी को श्रीनगर में होगी यात्रा खत्म: भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी. इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रणनीति बनाना शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 40 कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी के समक्ष भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रस्ताव रखा था. विधायकों के आग्रह को राहुल गांधी ने स्वीकार किया है. (Bharat Jodo Yatra Himachal Pradesh)

Congress Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस विधायकों ने की बैठक.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार व विधायक मलेंद्र राजन की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई है. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा हुई है. उत्तर प्रदेश होते हुए यह यात्रा पठानकोट पहुंचेगी. भारत जोड़ो यात्रा जिला कांगड़ा से होकर गुजरेगी. इसे लेकर तैयारियां की जाएंगी. 20 हजार के करीब कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे. 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा. इसके लिए विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां होंगी और राहुल गांधी का संदेश लेकर हर घर तक जाएंगे.

सरकार-पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत कार्यकर्ता और आम-जन होंगे यात्रा में शामिल: विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश का सम्पूर्ण नेतृत्व इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगा. साथ ही इस यात्रा में प्रदेश भर से संगठन के लोग जुड़ेंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के अलावा पार्टी से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी इससे जुड़ेंगे.

यात्रा के प्रबंधन को बनाई 7 सदस्यीय कमेटी: विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि कांगड़ा जिले में इसके समन्वय के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें शाहपुर के विधायक व यात्रा के प्रदेश सह समन्वयक केवल सिंह पठानिया, इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन और नीरज भारती, कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष करुण पठानिया तथा कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा रहेंगे. यह कमेटी यात्रा से संबंधित सारे प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं को देखेगी. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रभावित कर रही है और देश की एकता के लिए एक नवसंकल्प का जागरण आम जनमानस के दिलों में हुआ है. उन्होंने बताया कि देश और समाज में पैदा हुए हर प्रकार के भेदों को मिटाने की दृष्टि से संचालित हुई इस यात्रा में कांगड़ा जिले की जनता बढ़-चढ़कर भाग लेगी.

ये भी पढ़ें- जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा का पेश किया ब्यौरा, बोले- यह कोई इवेंट नही, मूवमेंट हैं, जो चलता रहेगा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.