ETV Bharat / state

पार्टी के तय प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता: सुरेश कश्यप

author img

By

Published : Mar 4, 2021, 10:37 PM IST

वीरवार को परिधि गृह में नगर निगम धर्मशाला के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारियों और वार्ड के प्रमुखों के साथ बैठक की. इस बैठक में कांगड़ा जिला एवं धर्मशाला मंडल के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

BJP meeting in Dharamshala, धर्मशाला में बीजेपी की बैठक
फोटो.

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वीरवार को परिधि गृह में नगर निगम धर्मशाला के चुनाव को लेकर पार्टी के प्रभारियों और वार्ड के प्रमुखों के साथ बैठक की. इस बैठक में कांगड़ा जिला एवं धर्मशाला मंडल के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

इस बैठक में सबसे पहले धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया. इसके बाद भाजपा के महामंत्री व कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के धर्मशाला आगमन पर और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए उनका धन्यवाद किया.

सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा तय किए किए गए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह तैयार रहें. सुरेश कश्यप ने वार्ड के प्रभारियों व वार्ड के प्रमुखों के साथ गहन विचार विमर्श करते हुए सभी से उनकी राय ली.

'पार्टी जिसे भी मैदान में उतारे सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर काम करेंगे'

इस बैठक में धर्मशाला नगर निगम के चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन पार्टी अध्यक्ष को सौंपे. सुरेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पार्टी जिसे भी मैदान में उतारे सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर काम करेंगे.

कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन से आह्वान किया कि आने वाले नगर निगम चुनावों के बाद धर्मशाला में पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर होंगे और उसके बाद 2022 में भी पार्टी यहां से विजय हासिल करेगी. कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएं.

त्रिलोक कपूर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले धर्मशाला नगर निगम के चुनावों में पूरी ताकत से पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुड़ने के लिए आग्रह किया.

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी विजय दिलाई है

त्रिलोक कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंचायत व जिला परिषद के चुनावों में बहुत सफलता मिली है. जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है और उन्होंने विश्वास जताया कि जिस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी विजय दिलाई है. उसी क्रम में आगामी धर्मशाला नगर निगम के चुनावों में भी पार्टी 17 वार्डों में अपना परचम लहराएगी.

त्रिलोक कपूर ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम के चुनावों को बड़ी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि पिछले चुनावों में हुई कुछ भूल व त्रुटियों की अब पार्टी पुनरावृत्ति नहीं करना चाहती है. बैठक में भाजपा के प्रदेश सचिव विशाल चौहान, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, महामंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी नारायण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ईटीवी भारत को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.