ETV Bharat / state

भाजपा मंडल घुमारवीं ने फूंका कांग्रेस का पुतला, राज्यपाल के साथ हुई अभद्रता को बताया अशोभनीय

author img

By

Published : Feb 27, 2021, 7:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने प्रदेश के राज्यपाल के साथ की गई अभद्रता को अशोभनीय करार दिया है. जिसके चलते भाजपा ने मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में दकड़ी चौक घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया.

BJP Mandal Ghumarwin
भाजपा मंडल घुमारवीं

बिलासपुरः भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण पर की गई अभद्रता व उनकी गाड़ी को रोककर धक्का-मुक्की करना, राज्यपाल के ऊपर कागज फेंकना इत्यादि घटनाओं को निम्न स्तर का बताया है. इस संदर्भ में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में दकड़ी चौक घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया.

इस तरह की अशोभनीय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की अशोभनीय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से प्रदेश की जनता में भारी रोष है. इस घटना से जहां पूरे देश में देवभूमि को शर्मसार किया गया है, वहीं राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद का भी कोई ध्यान नहीं किया गया.

वीडियो.

कांग्रेस के विधायकों को निष्कासित करना सही

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के 5 विधायकों को पूरे सत्र के लिए निष्कासित करने का निर्णय लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्वागत योग्य है. इस तरह की कृतियों से कांग्रेस पार्टी की छवि को भी भारी धक्का लगा है.

पढ़ेंः बीजेपी का ग्राम सभा से विधानसभा का लक्ष्य

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन शर्मा मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर ,जिला परिषद सदस्य मदन धीमान,महेंद्र रतवान किशोरी लाल शर्मा, विशाल रतवान कार्तिक शर्मा कर्म सिंह चंदेल बीना ठाकुर, कुलदीप लखन पाल ,विजय शर्मा सहित कईं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

ये भी पढ़ेंः विधानसभा में हुए बवाल पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.