ETV Bharat / city

'सच्चाई आपके द्वार' स्मारिका के जरिए मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को हर घर तक पहुंचाएगी महिला कांग्रेस

author img

By

Published : Oct 1, 2021, 3:35 PM IST

Updated : Oct 1, 2021, 3:44 PM IST

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 'सच्चाई आपके द्वार स्मारिका' जारी की. उन्होंने बताया कि, इस स्मारिका के माध्यम से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और विफलताओं से प्रदेश की जनता को अवगत करवाया जाएगा. जैनब चंदेल ने इस दौरान भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला. उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है.

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस
फोटो

शिमला: हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में महिला कांग्रेस प्रदेश के लोगों को जागरुक करेगी. इसके लिए महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर 'सच्चाई आपके द्वार स्मारिका' जारी की है. शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 'सच्चाई आपके द्वार स्मारिका' जारी की. इस दौरान उन्होनें कहा कि, इस स्मारिका को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जाएगा और केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों और विफलताओं से जनता को अवगत करवाया जाएगा.

जैनब चंदेल ने आरोप लगाए कि, केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं. महंगाई आसमान छू रही है और प्रदेश में किसान-बागवान परेशान हैं. ऐसे में सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने एक स्मारिका जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार की विफलताओं को दर्शाया गया है.

वीडियो.

जैनब चंदेल का कहना है कि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है. रसोई गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, किसान अपने हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ने को मजबूर है. भाजपा सरकार ने जो वादे किये थे वो सब झूठे थे. ऐसे में प्रदेश की जनता को मोदी सरकार की सच्चाई से रुबरू करवाने के लिए महिला कांग्रेस लोंगों के बीच जाएगी और उन्हें जागरूक करेगी.

ये भी पढ़ें : झाकड़ी से चोरी किए गए स्क्रैप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Last Updated :Oct 1, 2021, 3:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.