ETV Bharat / city

मल्टी टास्क भर्ती में सीमेंट की बोरी उठवाकर दौड़ाना नारियों का अपमान, भाजपा नेत्रियां क्यों नहीं उठा रहीं आवाज: किरण धांटा

author img

By

Published : Jul 5, 2022, 6:56 PM IST

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, दूसरी तरफ महिलाओं के सिर पर 50 किलो की सीमेंट की बोरी लादकर उन्हें दौड़ाया जा रहा है. किरण धांटा ने कहा कि आज की महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं. सभी क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं (Congress spokesperson Kiran Dhanta on BJP) है कि उनकी शारीरिक क्षमता का आंकलन इस प्रकार किया जाए.

Kiran Dhanta in Shimla
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती में महिलाओं से सीमेंट की बोरियां उठवाने पर हुए विवाद के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस ने भर्ती के लिए महिलाओं से सीमेंट की बोरी उठाने की शर्त की निंदा की है. कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, दूसरी तरफ महिलाओं के सिर पर 50 किलो की सीमेंट की बोरी लादकर उन्हें दौड़ाया जा रहा है.

इस प्रकार शारीरिक क्षमता का आंकलन सही नहीं: किरण धांटा ने कहा कि आज की महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं. सभी क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं (Congress spokesperson Kiran Dhanta on BJP) है कि उनकी शारीरिक क्षमता का आंकलन इस प्रकार किया जाए. भाजपा सत्तासीन महिलाओं का सशक्तिकरण महिलाओं की क्षमताओं को अपमानित करके कर रही है. उन्होंने भाजपा नेत्रियों से भी प्रश्न किया है कि आज वह महिलाओं के हक के लिए आवाज क्यों नहीं उठा रही हैं?

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा की नेत्रियों को महिलाओं के साथ हो रहे इस व्यवहार (Press conference of Kiran Dhanta in Shimla) में महिला सशक्तिकरण नज़र आ रहा है? भाजपा नेताओं को अपनी कथनी और करनी दोनों को ठीक करने की आवश्यकता है. इस तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. भाजपा महिला नेत्री अभी भी इस मुद्दे पर खामोश बैठी हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा

किरण धांटा ने कहा कि धर्मशाला (Kiran Dhanta on Vishal Nehria) में एक भाजपा विधायक द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया जाता है. उसे घर से निकाला जाता है. इस पर भाजपा नेत्रियों ने एक शब्द तक नहीं बोला, जबकि विधायक की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक न्याय की गुहार लगाई थी. भाजपा नेत्रियां केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती हैं. मुख्यमंत्री ने कुछ रोज पहले ही धर्मशाला से नारी को नमन योजना शुरू की है, लेकिन मल्टी टास्क वर्कर्स भर्ती में नारियों को अपमानित किया जा रहा है.

क्या है मामला: दरअसल राज्य सरकार विभिन्न विभागों में मल्टी टास्क वर्कर्स (Multi task recruitment controversy in Himachal) की भर्ती कर रही है. इसके लिए सीमेंट की बोरी उठाने की शर्त लगाई गई है. इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को विपक्ष निरंतर घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है. महिलाएं भी इस शर्त का विरोध जता रही हैं.

ये भी पढे़ं- राकेश शर्मा बबली के पैतृक स्थान पहुंचे अविनाश राय खन्ना, बोले- उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.