ETV Bharat / city

NEWS TODAY: जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर

author img

By

Published : May 16, 2022, 6:56 AM IST

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय यात्रा पर भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी (PM Modi Nepal tour) जाएंगे. वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर (CM Jairam Bhoranj tour) रहेंगे. जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर. देश, खेल, और राजनीति में क्या होने वाला है खास. ETV भारत पर एक क्लिक में मिलेगी आपको पूरी जानकारी...

NEWS TODAY
आज की खबरें

पीएम मोदी का नेपाल दौरा: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय यात्रा पर भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी (PM Modi Nepal tour) जाएंगे. यहां वे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से भी मिलेंगे.

PM Modi Nepal tour
पीएम मोदी का नेपाल दौरा.

सीएम जयराम ठाकुर का भोरंज दौरा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर (CM Jairam Bhoranj tour) रहेंगे. यहां मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वह स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.

CM Jairam Bhoranj tou
सीएम जयराम ठाकुर का भोरंज दौरा.

क्रमिक अनशन पर युवा कांग्रेस: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच करवाने को लेकर युवा कांग्रेस आज शिमला एसपी ऑफिस के बाहर क्रमिक अनशन (Youth congress hunger strike in shimla) शुरू करेगी.

Youth congress hunger strike in shimla
क्रमिक अनशन पर युवा कांग्रेस.

CU के कुलपति करेंगे प्रेस वार्ता: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल आज (SP Bansal press conference in Dharamshala) धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करेंगे.

SP Bansal press conference in Dharamshala
CU के कुलपति करेंगे प्रेस वार्ता.

बुद्ध पूर्णिमा 2022: देश भर में आज बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी. वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2022) के नाम से जानते हैं. बौद्ध धर्म के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है.

Buddha Purnima 2022
बुद्ध पूर्णिमा 2022.

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला: IPL के 64वें मैच में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (IPL Match today) के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा.

IPL Match today
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.