ETV Bharat / city

Bypoll Result: अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत

author img

By

Published : Nov 2, 2021, 7:22 AM IST

Updated : Nov 2, 2021, 4:38 PM IST

सत्ता का सेमीफाइनल
सत्ता का सेमीफाइनल

14:44 November 02

अर्की विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी की जीत

अर्की विधानसभा सीट पर संजय अवस्थी 3,277 मतों से विजयी. 

26वें राउंड में कांग्रेस को मिले 30493 वोट.

भाजपा को 27216 वोट.  

अन्य प्रत्याशी - 543.

नोटा - 1622.

14:20 November 02

भवानी सिंह पठानिया 5789 वोट से चुनाव जीते

फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया 5789 वोट से चुनाव जीते.

14:10 November 02

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत.

सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला में बीजेपी को बड़ा झटका, मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत. बीजेपी प्रत्याशी रिटायर्ड ब्रिगेडियर हारे.

13:17 November 02

मंडी से कांग्रेस आगे.

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 9 हजार वोट से आगे. 

13:16 November 02

कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया करीब 4599 वोट से आगे.

फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया करीब 4599 वोट से आगे. अर्की से कांग्रेस के संजय अवस्थी 4601 वोट से आगे. 

12:42 November 02

बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त

हिमाचल के जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6103 वोट से जीते... निर्दलीय चेतन बरागटा रहे दूसरे नंबर पर...बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त.

12:19 November 02

प्रतिभा सिंह करीब 8 हजार वोटों से आगे

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 8 हजार वोटों से आगे. 

12:07 November 02

फतेहपुर से बीजेपी आगे
फतेहपुर से बीजेपी आगे

फतेहपुर से बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर आगे. कांग्रेस प्रत्याशी पीछे.

11:48 November 02

प्रतिभा सिंह की बढ़त बरकरार

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की बढ़त बरकरार. करीब 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं प्रतिभा सिंह.

11:20 November 02

कांग्रेस के रोहित ठाकुर करीब 2100 वोट से आगे

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोहित ठाकुर करीब 2100 वोट से आगे. निर्दलीय चेतन बरागटा दूसरे और बीजेपी तीसरे नंबर पर. 

11:19 November 02

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 8000 वोट से आगे.

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 8000 वोट से आगे.

10:59 November 02

अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी 3370 मतों से आगे.

अर्की में 8 राउंड की मतगणना खत्म. कांग्रेस प्रत्याशी 3370 मतों से आगे.  

10:55 November 02

प्रतिभा सिंह करीब 6000 वोट से आगे.

मडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 6000 वोट से आगे.

10:39 November 02

प्रतिभा सिंह आगे.

मडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 4500 वोट से आगे.

10:27 November 02

चेतना बरागटा की बढ़त बरकरार

चेतना बरागटा की बढ़त बरकरार
चेतना बरागटा की बढ़त बरकरार

जुब्बल-कोटखाई से निर्दलीय चेतना बरागटा की बढ़त बरकरार. बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नबंर पर. 

10:24 November 02

फतेहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को बढ़त, कांग्रेस दूसरे नंबर पर. 

10:22 November 02

अर्की में मतगणना जारी
अर्की में मतगणना जारी

अर्की में छठे राउंड में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 2659 मतों की लीड. 

10:16 November 02

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब 4000 वोट से आगे. 

10:04 November 02

प्रतिभा सिंह मंडी से आगे.

GFX
GFX

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 3500 मतों से आगे चल रही हैं. यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. वहीं, फतेहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के बलदेव ठाकुर आगे चल रहे हैं. 

09:57 November 02

अर्की में कांग्रेस को चौथे राउंड में 1942 मतों की लीड. 

09:55 November 02

अर्की में कांग्रेस को तीसरे राउंड में 1369 मतों की लीड.

09:51 November 02

जुब्बल कोटखाई में कांटे की टक्कर

जुब्बल कोटखाई
जुब्बल कोटखाई

जुब्बल कोटखाई विधानसभा से बीजेपी के बागी निर्दलीय चेतन बरागटा आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है. 

09:48 November 02

किन्नौर में मतगणना

09:38 November 02

अर्की विस उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड में कांग्रेस को 943 मतों की बढ़त

फतेहपुर
फतेहपुर

सोलन जिला में अर्की विस उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड में कांग्रेस को 943 मतों की बढ़त. भाजपा के रत्न पाल को 1567, कांग्रेस के संजय अवस्थी को 2510 और 73 लोगों ने नोटा का बटन. 

09:20 November 02

GFX
GFX

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया आगे. 

09:13 November 02

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर

जुब्बल-कोटखाई
जुब्बल-कोटखाई

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर. निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा आगे..कांग्रेस दूसरे नंबर पर और बीजेपी तीसरे नंबर पर.

09:07 November 02

कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी आगे.

मतों की गणना जारी
मतों की गणना जारी

अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी आगे. अर्की विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में कांग्रेस के संजय अवस्थी 735 वोट से आगे. 

09:02 November 02

किन्नौर में मतों की गणना जारी
किन्नौर में मतों की गणना जारी

मंडी संसदीय सीट के किन्नौर से पहले राउंड में कांग्रेस 788 और बीजेपी को 504 वोट मिले. 90 लोगों ने नोटा दबाया. 

08:56 November 02

मंडी से प्रतिभा सिंह और जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर आगे

काउंटिंग जारी
काउंटिंग जारी

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर आगे.

08:43 November 02

जोगिंद्रनगर से दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को 2836 मत

काउंटिंग जारी
काउंटिंग जारी

मंडी संसदीय सीट: जोगिंद्रनगर से दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को 2836 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 1133 मत मिले. 

08:39 November 02

जोगिंद्रनगर से बीजेपी प्रत्याशी को पहले राउंड में मिले 1277 वोट

मंडी संसदीय सीट के पांगी से पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिले 618 वोट. जोगिंद्रनगर विधानसभा से पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को 1277 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिले 605 वोट.

08:00 November 02

लोकसभा की 1 और 3 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू

हिमाचल में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है. पोस्टल बैलेट और ईवीएम दोनों से काउंटिंग साथ-साथ हो रही है. इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र में 56,500, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 4,000, अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 4,000 और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 3,500 पोस्टल बैलेट है. 

06:52 November 02

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गणना

फतेहपुर विधानसभा सीट
फतेहपुर विधानसभा सीट

शिमला: हिमाचल में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. यह परिणाम सत्ता का सेमी फाइनल माना जा रहा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सियासी पार्टियां चारों सीटें जीतने का दावा करती नजर आ रही हैं. इस उपचुनाव में सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है. यह परिणाम मुख्यमंत्री के राजनीतिक भविष्य को भी दिशा देगा.

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बीजेपी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला है. मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा के लिए 30 अक्टूबर को हुए चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 8 बजे से 13 केंद्रों पर मतगणना होगी.  

मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (Mandi Parliamentary Constituency) की मतगणना के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के 5-5 मतदान केंद्रों की ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान होगा.  

जुब्बल-कोटखाई में भाजपा को चेतन बरागटा फैक्टर जबरदस्त नुकसान पहुंचा रहा है. फतेहपुर में कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति फैक्टर है. प्रदेश भाजपा की कमान सुरेश कश्यप के पास है उनकी अगुवाई में यह पहली बड़ी परीक्षा है यदि उपचुनाव का परिणाम उलटफेर वाला आता है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पास एंटी इनकंबेंसी टिकट वितरण जैसे सजे सजाए बहाने हैं.

Last Updated : Nov 2, 2021, 4:38 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.